Motorola Edge 70 Fusion लॉन्च होगा 144Hz डिस्प्ले, 7000mAh बैटरी के साथ!

Edge 70 Fusion में 50MP का रियर मेन कैमरा मिल सकता है।

विज्ञापन
अपडेटेड: 20 जनवरी 2026 14:48 IST
ख़ास बातें
  • Motorola Edge 70 Fusion में AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है।
  • फोन 1.5K रिजॉल्यूशन से लैस हो सकता है।
  • इसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट आ सकता है।

Motorola Edge 70 Fusion में AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है।

Photo Credit: Motorola

Motorola Edge 70 Fusion कंपनी की Edge सीरीज में अगला एडिशन होगा। सीरीज के Fusion वेरिएंट में कंपनी दमदार फीचर्स पेश करती है। इसलिए फोन का इंतजार फैंस को बेसब्री से रहता है। Motorola Edge 70 Fusion की घोषणा भले ही Motorola ने अभी तक नहीं की है लेकिन लॉन्च से पहले फोन के मेन स्पेसिफिकेशंस लीक हो गए हैं। Motorola Edge 70 Fusion में AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह हाई रिफ्रेश रेट से लैस होगा। फोन में दमदार चिपसेट आ सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं लीक हुए स्पेसिफिकेशंस। 

Motorola Edge 70 Fusion के लॉन्च से पहले मेन स्पेसिफिकेशंस लीक हो गए हैं। जाने माने टिप्स्टर Evan Blass ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें Motorola Edge 70 Fusion के सभी स्पेसिफिकेशंस बताए गए हैं। फोन में 6.78 इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले होगा। फोन 1.5K रिजॉल्यूशन से लैस हो सकता है। इसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट आ सकता है। यह 5200 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ लॉन्च हो सकता है। 

Advertisement

डिस्प्ले पर Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन दिया जा सकता है। फोन में मिलिट्री ग्रेड MIL-STD-810 सर्टिफिकेशन बताया गया है। इसमें IP68 व IP69 रेटिंग देखने को मिल सकती है। जिसके माध्यम से धूल और पानी से सेफ्टी इसमें दी जा सकती है। 

Edge 70 Fusion में 50MP का रियर मेन कैमरा मिल सकता है। फोन में मेन लेंस Sony Lytia हो सकता है। सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल कैमरा मिल सकता है। फोन में Snapdragon 7s Gen 3 चिप आ सकती है। साथ में 12 जीबी तक रैम, और 256 जीबी तक स्टोरेज मिल सकती है। यह आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 के साथ आ सकता है। टॉप पर Hello UX स्किन देखने को मिल सकती है। इसमें 3 साल तक OS अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं। 

Motorola Edge 70 Fusion में 7,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। साथ में 68W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया जा सकता है। फोन में कई कलर वेरिएंट्स जैसे Orient Blue, Sporting Green, Blue Surf, Country Air, और Silhouette शेड्स देखने को मिल सकते हैं। कंपनी ने अधिकारिक लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है। लेकिन यह इसी तिमाही में पेश किया जा सकता है। 
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.