Motorola Edge 50 Pro में होगी 12GB रैम, 125W फास्ट चार्जिंग! लॉन्च से पहले रेंडर्स लीक

फोन में 50W वायरलेस चार्जिंग भी देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 मार्च 2024 13:31 IST
ख़ास बातें
  • कलर ऑप्शंस में कंपनी पर्पल, ब्लैक, और सिल्वर वेरिएंट ला सकती है।
  • चीन में फोन Moto X50 Ultra के नाम से लॉन्च हो सकता है।
  • संभावना है कि कंपनी फोन का ग्लोबल लॉन्च कर सकती है।

Moto Edge 50 Pro के लॉन्च से पहले रेंडर लीक हो गए हैं।

Photo Credit: Android Headlines

Motorola की ओर से नया स्मार्टफोन Moto Edge 50 Pro जल्द लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी इस फोन को चीन में अलग नाम से लॉन्च करने वाली है। चीन में फोन Moto X50 Ultra के नाम से लॉन्च हो सकता है। फोन को कई भारतीय सर्टिफिकेशन भी प्राप्त हो चुके हैं। डिवाइस को FCC, BIS, और TRDA जैसे सर्टिफिकेशंस पर देखा जा चुका है। संभावना है कि कंपनी फोन का ग्लोबल लॉन्च कर सकती है। आइए जानते हैं अन्य डिटेल।

Moto Edge 50 Pro के लॉन्च से पहले कुछ डिटेल्स लीक हो गए हैं। एंड्रॉ़यड हेडलाइन्स की ओर से फोन के रेंडर लीक किए गए हैं। साथ ही इसके कुछ हार्डवेयर डिटेल्स भी बताए गए हैं। रेंडर्स के अनुसार, फोन में यूनीबॉडी बैक पैनल मिलने वाला है। एजेज में मेटेलिक कर्व्ड फिनिश देखने को मिल सकता है। साथ ही डिस्प्ले भी कर्व्ड देखने को मिल सकता है। कलर ऑप्शंस में कंपनी पर्पल, ब्लैक, और सिल्वर समेत कई अन्य वेरिएंट भी लॉन्च कर सकती है। पर्पल और ब्लैक वेरिएंट में टेक्स्चर्ड बैक पैनल दिया जा सकता है। 

Edge 50 Pro के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो यहां रिपोर्ट इसमें 6.7 इंच का कर्व्ड डिस्प्ले बताती है। फोन में 165Hz का रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। कैमरा की बात करें तो फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर होगा, साथ में अल्ट्रावाइड एंगल लेंस और टेलीफोटो लेंस देखने को मिल सकता है। इसमें 6X तक जूम क्षमता देखने को मिल सकती है। कैमरा में लेजर ऑटोफोकस और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) देखने को मिलेगा। 

प्रोसेसिंग की बात करें तो Edge 50 Pro में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। जिसके साथ में 12 जीबी रैम, 4500mAh बैटरी, 125W वायर्ड चार्जिंग देखने को मिल सकती है। फोन में 50W वायरलेस चार्जिंग भी देखने को मिल सकती है। चीन में लॉन्च होने वाला X50 Ultra फोन AI फीचर्स के साथ टीज किया गया है। फोन भारत में भी जल्द लॉन्च हो सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18 Pro Series Sale Live: आज से 10 मिनट में घर पहुंचेंगे नए iPhones, कीमत से ऑफर्स तक जानें सब कुछ
  2. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  3. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  4. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  5. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  6. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  7. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  2. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  3. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  7. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  8. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  9. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  10. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.