Motorola Edge 50 Neo स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन का हुआ खुलासा, जानें सबकुछ

Motorola जल्द ही Motorola Edge 50 Neo पेश करने की तैयारी कर रहा है। यह मॉडल जल्द ही लॉन्च होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 जुलाई 2024 17:24 IST
ख़ास बातें
  • Motorola Edge 50 Neo में 6.4 इंच की pOLED डिस्प्ले मिलेगी।
  • Motorola Edge 50 Neo में 4,310mAh का बैटरी होगी।
  • Motorola Edge 50 Neo में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा।

Motorola Edge 40 Neo 5G में 6.55 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Motorola

Motorola जल्द ही Motorola Edge 50 Neo पेश करने की तैयारी कर रहा है। यह मॉडल जल्द ही लॉन्च होने की उम्मीद है, लेकिन अभी तक आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं हुआ है। हाल ही में एक नई रिपोर्ट में Edge 50 Neo के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हुआ। अब इसके हार्डवेयर के साथ-साथ कलर ऑप्शन का भी पता चला है। यहां हम आपको Motorola Edge 50 Neo के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

91Mobiles की रिपोर्ट में टिप्सटर पारस गुगलानी ने Motorola Edge 50 Neo के स्पेसिफिकेशंस शेयर किए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, Motorola Edge 50 Neo में 6.4 इंच की pOLED डिस्प्ले मिलेगी, जिसका फुल एचडी+ रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 13 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 10 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। 

इस स्मार्टफोन में 4,310mAh का बैटरी है, जो फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉइड 14 ओएस पर चलेगा। इसमें 256GB की इंटरनल स्टोरेज होगी। इस स्मार्टफोन में IP68 रेटिंग होगी जो कि पानी और धूल से सुरक्षा सुनिश्चित करती है। डाइमेंशन की बात करें तो इस स्मार्टफोन की मोटाई 8.1 मिमी और िवजन 171 ग्राम है। रिपोर्ट में Edge 50 Neo की फोटो भी शेयर की गईं, जो जाना पहचाना डिजाइन और पॉइन्सियाना कलर ऑप्शन में है।

स्मार्टफोन के रियर में वीगन लेदर फिनिश मिल सकता है, लेकिन यह अभी भी साफ नहीं हुआ है। हालांकि, रियर की ओर पैनटोन लेबल देख सकते हैं। Motorola ने सितंबर 2023 में Edge 40 Neo पेश किया था तो ऐसे में आगामी मॉडल भी समान लॉन्च टाइमलाइन में आने की उम्मीद है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  5. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  6. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  5. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  7. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  8. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  10. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.