Motorola Edge 50 Neo फोन लॉन्च हुआ 12GB रैम, 50MP कैमरा, 68W फास्ट चार्जिंग के साथ, जानें कीमत

Motorola Edge 50 Neo फोन को Poinciana, Lattè, Grisaille, और Nautical Blue जैसे शेड्स में पेश किया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 अगस्त 2024 10:28 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 50 मेगापिक्सल का रियर मेन कैमरा मौजूद है।
  • डिस्प्ले पर Gorilla Glass 3 का प्रोटेक्शन दिया गया है।
  • इसमें 4,310mAh की बैटरी है जिसके साथ में फास्ट चार्जिंग भी है।

Motorola Edge 50 Neo

Photo Credit: GizmoChina

Motorola की ओर से नया स्मार्टफोन Motorola Edge 50 Neo पेश किया गया है जिसे कंपनी ने 120Hz OLED डिस्प्ले के साथ उतारा है। फोन में 50 मेगापिक्सल का रियर मेन कैमरा मौजूद है। फोन में 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। डिस्प्ले पर Gorilla Glass 3 का प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन में 12GB की LPDDR4x RAM और 512GB UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। इसमें 4,310mAh की बैटरी है जिसके साथ में फास्ट चार्जिंग भी है। आइए जानते हैं फोन की कीमत और सभी फीचर्स के बारे में। 
 

Motorola Edge 50 Neo price

Motorola Edge 50 Neo फोन 12 जीबी रैम, 512 जीबी स्टोरेज के लिए £449.99 (लगभग 50,000 रुपये) में आता है। फोन को Poinciana, Lattè, Grisaille, और Nautical Blue जैसे शेड्स में पेश (via)किया गया है। फोन को कंपनी ने UK में उतारा है और जल्द ही यह अन्य मार्केट्स में भी पेश किया जा सकता है जिसमें भारत भी शामिल होगा।
Advertisement
 

Motorola Edge 50 Neo specifications

Motorola Edge 50 Neo में 6.4 इंच का P-OLED डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 1.5K (2670 x 1220 पिक्सल) रिजॉल्यूशन है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट है। इसमें 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर की सिक्योरिटी दी गई है। डिस्प्ले पर Gorilla Glass 3 का प्रोटेक्शन दिया गया है। 

प्रोसेसिंग के लिए फोन में Dimensity 7300 चिपसेट लगा है जिसे 12 जीबी रैम, और 512 जीबी स्टोरेज के साथ पेअर किया गया है। फोन में  4,310mAh की बैटरी है। जिसके साथ में 68W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है, और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट है।  
Advertisement

कैमरा की बात करें तो डिवाइस में रियर में ट्रिपल कैमरा दिया गया है। मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का है जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) फीचर भी है। साथ में 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है। सेल्फी के लिए फोन 32 मेगापिक्सल का कैमरा फ्रंट में कैरी करता है। 

फोन में डुअल स्पीकर्स हैं जिसके साथ Dolby Atmos का सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल SIM समेत Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.3, NFC, और USB-C सपोर्ट है। फोन Android 14 आधारित Hello UI पर रन करता है। धूल और पानी से बचाव के लिए इसमें IP68 रेटिंग मिलती है। इसके अलावा MIL-STD 810H सर्टीफिकेशन भी इस डिवाइस को दिया गया है। फोन के डाइमेंशन 154.1 x 71.2 x 8.1mm और वजन 179 ग्राम है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  3. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  4. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  5. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  3. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  4. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  5. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  6. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  7. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  8. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  9. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.