Motorola Edge 50 Neo 50 भारत में लॉन्‍च, 50MP कैमरा, 8GB रैम, वायरलैस चार्जिंग की खूबियां, कीमत कर देगी खुश!

Motorola ने भारतीय बाजार में नया ऐज सीरीज स्मार्टफोन Motorola Edge 50 Neo लॉन्च किया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 सितंबर 2024 15:12 IST
ख़ास बातें
  • Motorola Edge 50 Neo में 6.4 इंच की pOLED LTPO डिस्प्ले दी गई है।
  • Motorola Edge 50 Neo में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Motorola Edge 50 Neo के 8GB/256GB वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये है।

Motorola Edge 50 Neo में 6.4 इंच की pOLED LTPO डिस्प्ले है।

Photo Credit: Motorola

Motorola ने भारतीय बाजार में नया ऐज सीरीज स्मार्टफोन Motorola Edge 50 Neo लॉन्च किया है। Edge 50 Neo में 6.4 इंच की pOLED LTPO डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और MediaTek Dimensity 7300 4nm प्रोसेसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 4310mAh की बैटरी दी गई है। यहां हम आपको Motorola Edge 50 Neo के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Motorola Edge 50 Neo Price


Motorola Edge 50 Neo के 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन ई-कॉमर्स साइट Flipkart, मोटोरोला इंडिया ऑनलाइन स्टोरेज और ऑफलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए 24 सितंबर से उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन Nautical Blue, Latte, Grisaille और Poinciana कलर्स के साथ वीगन लेदर फिनिश में उपलब्ध है। 

यह स्मार्टफोन आज 16 सितंबर, 2024 को फ्लिपकार्ट पर शाम 7 बजे से शुरू होने वाले Motorola लाइव कॉमर्स इवेंट के दौरान एक घंटे की स्पेशल सेल के लिए उपलब्ध होगा। लॉन्च ऑफर में 1000 रुपये बैंक डिस्काउंट/ 1000 रुपये में एक्सचेंज बोनस मिलेगा। 2556 रुपये प्रति माह से शुरू होकर 9 महीने तक नो कॉस्ट ईएमआई का लाभ मिलता है। Reliance Jio की ओर से कुल 10 हजार रुपये का लाभ मिलेगा।


Motorola Edge 50 Neo Specifications


Motorola Edge 50 Neo में 6.4 इंच की pOLED LTPO डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1200×2670 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। यह स्मार्टफोन कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन से लैस है। यह स्मार्टफोन 2.5GHz ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 7300 4nm प्रोसेसर के साथ Mali-G615 MC2 GPU दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 8GB LPDDR4X RAM और 256GB UFS 2.2 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में 4310mAh की बैटरी दी गई है जो कि 68W टर्बो चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। ऑडियो सेटअप के लिए इस फोन में यूएसबी टाइप सी, स्टीरियो स्पीकर और डॉल्बी एटम्स शामिल है। 
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, OIS सपोर्ट के साथ 13 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में f/2.4 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन के मामले में इस फोन की लंबाई 154.1 मिमी, चौड़ाई 71.2 मिमी, मोटाई 8.1 मिमी और वजन 171 ग्राम है। यह फोन IP68 रेटिंग के साथ आता है, जिससे धूल और पानी से सुरक्षा सुनिश्चित होती है। यह फोन MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन के साथ आता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम, 5G SA/NSA, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Reliable performance
  • Long software support
  • Good display
  • Excellent primary camera
  • Fast charging
  • Wireless charging support
  • Bad
  • Ultrawide camera is sometimes unreliable
  • Automatic bloatware downloads (uninstallable)
  • MotoHub notification spam
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7300

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1220x2670 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  2. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  3. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  4. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  8. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  11. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  3. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  4. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  5. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  6. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.