5 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Motorola स्मार्टफोन, देखें डील

Motorola का बजट रेंज फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं Motorola Edge 50 Fusion बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 29 अप्रैल 2026 10:15 IST
ख़ास बातें
  • Motorola Edge 50 Fusion में 6.7 इंच की प्लस कर्व्ड pOLED डिस्प्ले है।
  • Motorola Edge 50 Fusion में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
  • Motorola Edge 50 Fusion में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 2 चिपसेट है।

Motorola Edge 50 Fusion में 50MP कैमरा है।

Photo Credit: Motorola

Motorola का बजट रेंज फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं Motorola Edge 50 Fusion बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। जी हां इस वक्त ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर Motorola Edge 50 Fusion पर कीमत में कटौती और बैंक ऑफर के साथ भारी डिस्काउंट मिल रहा है, जिसे खरीदना अब फायदे का सौदा साबित हो सकता है। यहां हम आपको Motorola Edge 50 Fusion के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Motorola Edge 50 Fusion Price & Offers

Motorola Edge 50 Fusion का 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट 18,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। यह स्मार्टफोन मई, 2024 में 22,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात की जाए तो पंजाब नेशनल बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 1000 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 17,999 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना फोन देने पर 7,900 रुपये तक लाभ मिल सकता है। यह फोन लॉन्च कीमत से करीब 5 हजार रुपये सस्ता मिल रहा है।

Motorola Edge 50 Fusion Features & Specifications

Motorola Edge 50 Fusion में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस कर्व्ड pOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल और 144Hz रिफ्रेश रेट और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो है। यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 2 चिपसेट से लैस किया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग से लैस किया गया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Edge 50 Fusion के रियर में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन सपोर्ट और f/1.8 अपर्चर के साथ के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.4 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 68W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल सिम, वाई-फाई, जीपीएस, एनएफसी, ब्लूटूथ 5.2 और टाइप सी पोर्ट है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 162 मिमी, चौड़ाई 73.1 मिमी, मोटाई 7.8 मिमी और वजन 175 ग्राम है।

Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Varied finishes to choose from
  • Slim IP68-rated design
  • Vibrant 144Hz display
  • Charges up quickly
  • Bad
  • Underwhelming cameras
  • Poor video recording
  • No expandable storage
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  2. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  5. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.