भारत का पहला Snapdragon 778G+ प्रोसेसर वाला Motorola Edge 30 जल्द होगा लॉन्च

Motorola Edge 30 के भारतीय वर्जन के स्पेसिफिकेशन ग्लोबल वर्जन जैसे होने की उम्मीद की जा सकती है। Motorola Edge 30 में  6.7 इंच की फुल HD+ OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2400 पिक्सल और 144Hz रिफ्रेश रेट है।

विज्ञापन
नित्या पी नायर, अपडेटेड: 6 मई 2022 14:06 IST
ख़ास बातें
  • Motorola भारत में जल्द ही Motorola Edge 30 को लॉन्च करने वाली है।
  • Motorola Edge 30 में 6.7 इंच की फुल HD+ OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • इस स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर Snapdragon 778G+ प्रोसेसर दिया गया है।

Motorola Edge 30 स्मार्टफोन में Snapdragon 778G+ चिपसेट मिलेगा।

Photo Credit: Motorola

Motorola भारत में जल्द ही Motorola Edge 30 को लॉन्च करने वाली है। हालांकि लेनोवो के स्वामित्व वाले ब्रांड ने फिलहाल ऑफिशियली लॉन्च तारीख कंफर्म नहीं की है, लेकिन हाल ही में आई लीक से पता चला है कि लेटेस्ट Motorola G-सीरीज स्मार्टफोन भारत में 12 मई को दस्तक दे सकता है। Motorola Edge सीरीज स्मार्टफोन में Snapdragon 778G+ चिपसेट मिलेगा। Motorola Edge 30 में कंपनी 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5 इंच की OLED डिस्प्ले और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4020mAh की बैटरी दे सकती है।

जाने माने टिप्सटर मुकुल शर्मा (@stufflistings) ने ट्विटर पर Motorola Edge 30 की लॉन्च तारीख का सुझाव दिया है। लीक के अनुसार, यह स्मार्टफोन भारत में लॉन्च होने के लिए 12 मई से तैयार है। Motorola Edge 30 भारत का पहला Snapdragon 778G+ SoC प्रोसेसर वाला स्मार्टफोन हो सकता है। हालांकि Motorola ने अभी तक इस स्मार्टफोन की ऑफिशियल लॉन्च तारीख का ऐलान नहीं किया है।
Advertisement
 

Motorola Edge 30 की अनुमानित कीमत


अप्रैल में बीते हफ्ते यह स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ EUR 449.99 यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से 36,300 रुपये में लॉन्च किया गया था। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह Aurora Green, Meteor Gray और Supermoon Silver कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। ऐसी उम्मीद है कि भारतीय वेरिएंट भी इसी कीमत में उतारा जा सकता है।
 

Motorola Edge 30 के स्पेसिफिकेशन


Advertisement
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Motorola Edge 30 के भारतीय वर्जन के स्पेसिफिकेशन ग्लोबल वर्जन जैसे होने की उम्मीद की जा सकती है। Motorola Edge 30 में  6.7 इंच की फुल HD+ OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2400 पिक्सल और 144Hz रिफ्रेश रेट है। प्रोसेसर की बात करें तो इस स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर Snapdragon 778G+ प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 8GB RAM और 256GB तक इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन Android 12 पर बेस्ड My UX पर काम करता है। कैमरा की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा की बात करें तो इसमें 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 4020mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W टर्बोपावर चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Very slim and light
  • Vivid and smooth display
  • Powerful 5G SoC
  • Runs Android 12, guaranteed updates
  • Good daylight camera performance
  • Bad
  • Average battery life
  • Low-light video recording could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी प्लस

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  2. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  4. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  2. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  3. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  4. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  5. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  7. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  8. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  10. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.