मोटोरोला ड्रॉयड मैक्स 2 स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 अक्टूबर 2015 11:58 IST
मंगलवार को मोटोरोला ने ड्रॉयड टर्बो 2 हैंडसेट के साथ अपना ड्रॉयड मैक्स 2 स्मार्टफोन भी लॉन्च किया। जहां मोटोरोला ड्रॉयड टर्बो 2 हाई-एंड स्पेसिफिकेशन वाला डिवाइस है, वहीं मोटोरोला ड्रॉयड मैक्स 2 को मिड-रेंज मार्केट सेगमेंट के लिए बनाया गया है।

यह पिछले साल मार्केट में पेश किए गए ड्रॉयड मैक्स का अपग्रेडेड वर्ज़न है। मोटोरोला ड्रॉयड मैक्स 2 में 5.5 इंच का डिस्प्ले है। इसमें 1.7 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 615 ऑक्टा-कोर चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। ग्राफिक्स के लिए मौजूद है एड्रेनो 405 जीपीयू और मल्टी-टास्किंग को आसान बनाएगा 2 जीबी का रैम। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

(पढ़ें: मोटोरोला ड्रॉयड मैक्स 2 बनाम मोटोरोला ड्रॉयड मैक्स)

मोटोरोला ड्रॉयड टर्बो 2 की तरह ड्रॉयड मैक्स 2 में एफ/2.0 एपरचर वाला 21 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जो फेज़ डिटेक्ट ऑटो-फोकस फ़ीचर से लैस है। इसके साथ एक डुअल एलईडी फ्लैश भी मौजूद है। हैंडसेट में वाइड-लेंस वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। स्मार्टफोन में 3630 एमएएच की बैटरी है। कंपनी के मुताबिक, मिले-जुले इस्तेमाल पर यह 48 घंटे तक चल जाएगी। मोटोरोला ड्रॉयड मैक्स 2 एक वाटरप्रूफ फोन तो नहीं है, लेकिन यह वाटर रेपेलेंट कोटिंग के साथ आता है।
Advertisement

(पढ़ें: मोटोरोला ड्रॉयड मैक्स 2 बनाम मोटोरोला ड्रॉयड टर्बो 2)
Advertisement

अन्य ड्रॉयड फोन की तरह इसे भी फिलहाल अमेरिकी मार्केट में लॉन्च किया गया है। कंपनी ने अंतरराष्ट्रीय मार्केट में इस हैंडसेट को उपलब्ध कराए जाने के बारे में कुछ नहीं कहा है। स्थानीय मार्केट में यह हैंडसेट बिना कॉन्ट्रेक्ट के 384 डॉलर (करीब 25,000 रुपये) में महीने के अंत से उपलब्ध होगा।

ड्रॉयड मैक्स 2 एक सिंगल सिम डिवाइस है। इसमें 4जी एलटीई, 3जी, वाई-फाई, सीडीएमए और अन्य कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद होंगे। सॉफ्टवेयर की बात की जाए तो यह एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप पर चलेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  3. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.