5000mAh बैटरी, 6GB रैम, Dimensity 930 चिप, IP68, IP69K रेटिंग के साथ Motorola Defy 2 फोन लॉन्च, जानें कीमत

Motorola Defy 2, जैसा कि पहले बताया गया है, एक रग्ड स्मार्टफोन है। यानि कि यह कठिन से कठिन परिस्थितियों को झेलने के लिए डिजाइन किया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 फरवरी 2023 12:41 IST
ख़ास बातें
  • इस फोन में IP68 और IP69K सर्टिफिकेशन दिया गया है।
  • इसे MIL-STD810H सर्टिफिकेशन भी प्राप्त है।
  • इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट है। फोन में रियर में 50MP मेन लेंस है।

Motorola Defy 2 में 6.6 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है

Photo Credit: Motorola

Motorola ने अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। Motorola Defy 2 के नाम से लॉन्च हुआ ये हैंडसेट एक रग्ड स्मार्टफोन है। इसका पहला मॉडल कंपनी ने 2021 में लॉन्च किया था। Motorola Defy 2 में 6.6 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है और इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट है। एक रग्ड स्मार्टफोन होने के नाते यह IP68 और IP69K सर्टिफिकेशन के साथ आता है। साथ ही इसे MIL-STD810H सर्टिफिकेशन भी प्राप्त है। फोन को कंपनी ने किस कीमत में पेश किया है और इसमें क्या खास फीचर्स हैं, इसकी पूरी जानकारी हम आपको यहां दे रहे हैं। 
 

Motorola Defy 2 की कीमत, उपलब्धता

Motorola Defy 2 को कंपनी ने 599 डॉलर (लगभग 50,000 रुपये) में लॉन्च किया है। इसकी सेल साल की दूसरी तिमाही में शुरू होने की बात कही गई है। डिवाइस को कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। फोन को नॉर्थ अमेरिका, लैटिन अमेरिका और कनाड़ा में खरीद के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा। अन्य मार्केट्स के लिए इसकी उपलब्धता की जानकारी कंपनी की ओर से अभी जारी नहीं की गई है। 
Advertisement
 

Motorola Defy 2 के स्पेसिफिकेशंस

Motorola Defy 2, जैसा कि पहले बताया गया है, एक रग्ड स्मार्टफोन है। यानि कि यह कठिन से कठिन परिस्थितियों को झेलने के लिए डिजाइन किया गया है। इसी लिहाज से इस फोन में IP68 और IP69K सर्टिफिकेशन दिया गया है। इसके कारण यह धूल, रेत, गंदगी और पानी आदि में खराब नहीं होता है। और इसे MIL-STD810H सर्टिफिकेशन भी प्राप्त है। जिससे यह मुश्किल हालातों में भी काम कर सकता है। कंपनी ने इसे हाइजीन प्लस टेक्नोलॉजी के साथ बनाया है। यानि कि इसे पानी और साबुन के अलावा एल्कोहल के पौंछे से भी साफ किया जा सकता है। 

मोटोरोला डेफी 2 में 6.6 इंच का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट है। Motorola फोन में रियर में 50MP के मेन लेंस के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस है और तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर है। फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह MediaTek Dimensity 930 चिपसेट से लैस है। जिसे 6 जीबी रैम और 128 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ पेअर किया गया है। 
Advertisement

फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया भी जा सकता है। फोन में 5000एमएएच बैटरी है जिसके साथ 15W फास्ट चार्जिंग है। इसमें वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो फोन Android 12 OS के साथ आता है, जिसके लिए कंपनी ने 2 साल तक ओएस अपडेट और पांच साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने की बात कही है। कंपनी ने इससे पहले 2021 में Motorola Defy को लॉन्च किया था। 


Advertisement
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung के 200 मेगापिक्सल कैमरा वाले फ्लैगशिप फोन पर ₹57,000 का बंपर डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के 200 मेगापिक्सल कैमरा वाले फ्लैगशिप फोन पर ₹57,000 का बंपर डिस्काउंट
  2. BSNL के चीफ की पोस्ट पर प्राइवेट सेक्टर से हायरिंग के खिलाफ एंप्लॉयीज यूनियन
  3. Sony के प्लेस्टेशन के लिए सबसे बड़ा लॉन्च रही GTA 6
  4. Apple के iPhone 18e में हो सकता है नए डिजाइन वाला रियर कैमरा मॉड्यूल
  5. iQOO 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  6. स्पेस एक्सप्लोरेशन की रेस में पाकिस्तान की एंट्री, चाइनीज स्पेसक्राफ्ट पर भेजा पहला एस्ट्रोनॉट
  7. WhatsApp यूजर्स अब स्टिकर में जोड़ सकेंगे अपनी आवाज, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  8. 9000mAh बैटरी और RGB लाइट के साथ आएगा OnePlus Nord 7! डिजाइन हुआ लीक
  9. WhatsApp पर आ गया वो फीचर, जिसका लंबे समय से था इंतजार, 2 हफ्ते पहले शेड्यूल कर पाएंगे मैसेज
  10. Nvidia में वापसी के बाद पहली मीटिंग में Jensen Huang ने एंप्लॉयीज से मांगी माफी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.