Motorola स्मार्टफोन यूजर्स के लिए खुशखबरी! इन मॉडल्स पर आ गया Android 15, आपका Motorola फोन है लिस्ट में? जानें

Android 15 में यूजर को मल्टीटास्किंग का भी बेहतर एक्सपीरियंस मिलेगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 16 नवंबर 2024 16:09 IST
ख़ास बातें
  • Motorola तेजी से अपने योग्य स्मार्टफोन्स में Android 15 रोलआउट कर रही है।
  • पिछले महीने ही 20 से ज्यादा स्मार्टफोन्स में एंड्रॉयड 15 का रोलआउट किया।
  • Android 15 में मल्टीटास्किंग का भी बेहतर एक्सपीरियंस मिलेगा।

Moto G Power 5G में 6.5 इंच की IPS LCD डिस्प्ले है।

Motorola स्मार्टफोन यूजर्स के लिए खुशखबरी है। कंपनी अपने स्मार्टफोन्स में लगातार एंड्रॉयड 15 OS उपलब्ध करवा रही है। कंपनी ने अधिकारिक रूप से भले ही डिवाइसेज की घोषणा नहीं की हो लेकिन कंपनी सपोर्ट पेज पर उन डिवाइसेज को अपडेट कर रही है जो कि अब Android 15 को सपोर्ट कर रहे हैं। कंपनी पिछले महीने ही 20 से ज्यादा स्मार्टफोन्स में एंड्रॉयड 15 का रोलआउट कर चुकी थी। अब इन स्मार्टफोन्स की संख्या और ज्यादा हो गई है। क्या आपका मोटोरोला स्मार्टफोन भी इस लिस्ट में शामिल हो चुका है, आइए जानते हैं पूरी लिस्ट। 

Motorola तेजी से अपने योग्य स्मार्टफोन्स में लेटेस्ट एंड्रॉयड वर्जन का रोलआउट कर रही है। कंपनी के सपोर्ट पेज पर Android 15 योग्य स्मार्टफोन्स का पता चलता है। नीचे दिए गए स्मार्टफोन्स के लिए एंड्रॉयड 15 का रोलआउट तय हो चुका है। 

Motorola Razr स्मार्टफोन्स के निम्नलिखित मॉडल अब एंड्रॉयड 15 अपडेट प्राप्त कर रहे हैं- 
Motorola Razr+ (2024) / Razr 50 Ultra
Motorola Razr (2024) / Razr 50
Motorola Razr 50s
Motorola Razr+ (2023) / Razr 40 Ultra
Motorola Razr (2023) / Razr 40
Motorola Razr 40s

Motorola Edge स्मार्टफोन्स की बात करें तो कंपनी के 12 मॉडल्स को Android 15 का अपडेट मिल चुका है। 
Advertisement
Motorola Edge (2024)
Motorola Edge (2023)
Motorola Edge+ (2023)
Advertisement
Motorola Edge 50 Ultra
Motorola Edge 50 Pro
Motorola Edge 50 Neo
Advertisement
Motorola Edge 50 Fusion
Motorola Edge 50
Motorola Edge 40
Motorola Edge 40 Neo
Motorola Edge 40 Pro
Motorola Edge 30 Ultra

Motorola की Moto G सीरीज के नीचे बताए गए फोन अब एंड्रॉयड 15 पर चल रहे हैं- 
Motorola Moto G Power 5G (2024)
Motorola Moto G Stylus 5G (2024)
Motorola Moto G 5G (2024)
Motorola Moto G85
Motorola Moto G75
Motorola Moto G55
Motorola Moto G45
Motorola Moto G35
Motorola Moto G34 5G

इसके अलावा कंपनी के ThinkPhone, ThinkPhone 25 को भी एंड्रॉयड 15 का रोलआउट उपलब्ध करवाया गया है। यहां पर ध्यान दें कि यह लिस्ट आखिरी नहीं है। अभी कई और डिवाइसेज हैं जो यहां पर मेंशन होना बाकी है। धीरे-धीरे कंपनी इस लिस्ट में और भी डिवाइसेज जोड़ती जा रही है। 

बता दें कि Android 15 के आने के बाद अब यूजर को प्राइवेट स्पेस मिलने लगा है जिसमें वह जरूरी ऐप्स को सिक्योरिटी लेयर के नीचे रख सकता है। इससे फाइनेंस ऐप्स और डेटिंग ऐप्स की सुरक्षा और मजबूत होती है। यूजर अब ऐप आर्काइविंग (App archiving) को गूगल प्ले स्टोर के बाहर से डाउनलोड की गई ऐप्स के साथ भी कर पाएगा। इससे पहले यह सुविधा प्ले स्टोर के माध्यम से डाउनलोडेड ऐप्स के लिए ही दी गई थी। Android 15 में मल्टीटास्किंग का भी बेहतर एक्सपीरियंस मिलेगा। खासकर फोल्डेबल डिवाइसेज और टैबलेट्स पर इसका अनुभव बेहतर होगा। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

2800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

2142x876 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. Flipkart Freedom Sale: ₹2 हजार से ज्यादा सस्ती कीमत में खरीदें Samsung का 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. 80th Independence Day Live: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का संबोधन कुछ ही देर में, ऐसे देखें LIVE
  2. Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
  3. इंटरनेशनल EV एफिशिएंसी रेटिंग्स में Tata Motors को मिला पहला रैंक, Tesla को दी मात
  4. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  5. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. President Murmu Address Live: 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश कुछ ही देर में, ऐसे देखें LIVE
  7. Redmi Turbo 5 हो गया ₹6 हजार महंगा! 8GB रैम वेरिएंट अब इतने में खरीदें
  8. Poco M8x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  9. Vivo ला रही नया बजट फोन? Vivo Y6k यहां हुआ स्पॉट
  10. itel ने लॉन्च कर दी नई वॉशिंग मशीन, सिर्फ 9,999 से शुरू कीमत, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.