Moto Z3 से 6 जून को उठ सकता है पर्दा

लेनोवो के मोटोरोला ब्रांड के बहु-प्रतीक्षित स्मार्टफोन में से एक है Moto Z3 Play। पिछले कुछ दिनों से इस हैंडसेट से जुड़ी कई जानकारियां लीक हुई हैं और कयासों का बाज़ार भी गर्म है।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 25 मई 2018 13:36 IST
ख़ास बातें
  • Moto Z3 Play में 12+8 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप होगा
  • कंपनी ने 6 जून के एक इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजा है
  • Motorola ब्राज़ील में 6 जून को एक इवेंट आयोजित करने वाली है
लेनोवो के मोटोरोला ब्रांड के बहु-प्रतीक्षित स्मार्टफोन में से एक है Moto Z3 Play। पिछले कुछ दिनों से इस हैंडसेट से जुड़ी कई जानकारियां लीक हुई हैं और कयासों का बाज़ार भी गर्म है। अब तक मिली जानकारियों के आधार पर हम यही कह सकते हैं कि नए हैंडसेट में कंपनी की मोटो ज़ेड सीरीज़ की छाप साफ झलकेगी। ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, लेनोवो अपने इस स्मार्टफोन को अगले महीने लॉन्च करेगी। खबर है कि कंपनी ने 6 जून के एक इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजा है जहां Moto Z3 Play को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

ब्राज़ील की वेबसाइट ट्यूडोसेल्युलर के मुताबिक, Motorola ब्राज़ील में 6 जून को एक इवेंट आयोजित करने वाली है। इसके लिए इनवाइट भेज गया है जिसमें एक लड़की हाथों में स्मार्टफोन लिए नज़र आ रही है। इनवाइट से यह तो साफ है कि लॉन्च इवेंट स्मार्टफोन के लिए है। अब तक मिली जानकारियां तो यही इशारा करती हैं कि लॉन्च इवेंट में मोटो ज़ेड3 प्ले से पर्दा उठाया जाएगा।
Advertisement

2017 में Motorola की ज़ेड सीरीज़ का पहला स्मार्टफोन Moto Z2 Play था। ऐसा लगता है कि कंपनी 2018 में मोटो ज़े3 प्ले के साथ इस सीरीज़ का खाता खोलेगी। इसके अलावा कंपनी पहले ही ब्राज़ील में मोटो जी6 और मोटो ई5 सीरीज़ के हैंडसेट से पर्दा उठा चुकी है। ऐसे में मोटो ज़ेड3 प्ले लॉन्च किए जाने की संभावनाएं प्रबल हैं।

मोटोरोला लॉन्च इवेंट के पोस्टर में हैंडसेट का अगला हिस्सा नज़र आएगा। लेकिन और कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। लॉन्च इवेंट भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे होगा।
Advertisement

कहा जा रहा है कि Moto Z3 Play में 6 इंच का फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले होगा। हैंडसेट में एल्युमिनियम बॉडी है। Moto Z3 Play में काम करता है स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर। साथ देते हैं 4 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी, 64 जीबी है। माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट इसमें दिया गया है।
Advertisement

Moto Z3 Play में 12+8 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप होगा। फोन में लाइव फोटोज़ भी आ रही हैं, जिसे मोटोरोला ने 'सिनेमाग्राफ' नाम दिया है। पोर्ट्रेड मोड भी बैक और फ्रंट से लेना संभव होगा। Moto Z3 Play में हो सकती है 3000 एमएएच की बैटरी, जो मोटो मॉड सपोर्ट करेगी। इनबिल्ट डॉक्युमेंट में खुलासा हुआ है कि इसमें मोटो एक्सपीरिएंस, मोटो वॉयस, नेविगेशन गेस्चर, फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ फेस अनलॉक होंगे।

Moto Z3 Play में टर्बोपावर के ज़रिए फास्ट चार्जिंग मिलेगी। साथ ही दो फ्यूचर एंड्रॉयड ओएस अपडेट भी Moto Z3 Play के लिए जारी किए जाएंगे। डिज़ाइन पर जाएं तो Moto Z3 Play में ग्लास पैनल होगा, पतले बेज़ल होंगे और कैमरा घुमावदार किनारों वाला होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola, Moto Z3 Play
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  3. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  4. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
  5. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  6. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  7. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  2. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  3. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  4. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
  5. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  6. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  7. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  8. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  10. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.