मोटो ज़ेड (2017) के स्पेसिफिकेशन लीक, स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर व 4 जीबी रैम से है लैसः रिपोर्ट

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 23 जनवरी 2017 15:23 IST
ख़ास बातें
  • नए मोटो हैंडसेट को एक्सटी1650 का कोडनेम मिला है
  • मोटो एक्सटी1650 में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम है
  • लिस्टिंग के बारे में जानकारी सबसे पहले एंड्रॉयड प्योर द्वारा दी गई
लेनोवो के मोटो जी5 प्लस को बेंचमार्क साइट पर लिस्ट किए जाने के कुछ दिनों बाद ही मोटोरोला के एक और स्मार्टफोन के बारे में जानकारी सामने आई है। नए मोटो हैंडसेट को एक्सटी1650 का कोडनेम मिला है। हैंडसेट को बेंचमार्क साइट गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है। इससे कथित मोटो ज़ेड (2017) के बारे में कुछ स्पेसिफिकेशन भी सार्वजनिक हो गए हैं।

बेंचमार्क लिस्टिंग के मुताबिक, कथित मोटोरोला एक्सटी1650 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिया गया है। फोन एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलेगा। हैंडसेट को सिंगल कोर टेस्ट में 1930 और मल्टी-कोर टेस्ट में 6207 प्वाइंट मिले। गीकबेंच बेंचमार्क लिस्टिंग से पता चलता है कि टेस्ट शनिवार को किए गए थे। लिस्टिंग के बारे में जानकारी सबसे पहले एंड्रॉयड प्योर द्वारा दी गई। इसी रिपोर्ट में हैंडसेट को मोटो ज़ेड (2017) होने का दावा किया गया है।
Advertisement
 

हालांकि, ये महज दावे और कयास हैं। लेनोवो की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में इन लीक हुई जानकारियों पर पूरी तरह से भरोसा करना सही नहीं होगा।

पिछले हफ्ते कथित मोटो जी5 प्लस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन एक बार फिर लीक हुए। इस बार लीक की वजह बना बेंचमार्क और सिस्टम इंफॉर्मेशन ऐप सीपीयू-एज़ का स्क्रीनशॉट।
Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक, मोटो जी5 प्लस में 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी 403 पीपीआई है। यह स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर के साथ आएगा। गौर करने वाली बात है कि स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर का इस्तेमाल शाओमी रेडमी नोट 4 और लेनोवो पी2 जैसे स्मार्टफोन में किया गया है। हैंडसेट में 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज होने का दावा किया गया है।
Advertisement

लेनोवो के मोटो जी5 और मोटो जी5 प्लस स्मार्टफोन को मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2017 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। कंपनी 26 फरवरी को एक इवेंट करने वाली है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola, Motorola Moto Z 2017, Moto G5 Plus, MWC, MWC 2017
Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.