Moto X4 की तस्वीरें फिर लीक, इन कलर वेरिएंट में हो सकता है लॉन्च

पुष्टि हो चुकी है कि मोटोरोला एक्स सीरीज़ के एक नए हैंडसेट पर काम कर रही है। इससे पहले भी कथित मोटो एक्स4 की कई तस्वीरें लीक हुईं हैं। और अब आने वाले मोटोरोला के मिड-रेंज फ्लैगशिप स्मार्टफोन के बारे में नई जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 14 अगस्त 2017 16:02 IST
मोटोरोला इस साल लगातार नए स्मार्टफोन रिलीज़ कर रही है। लेकिन मोटो एक्स सीरीज़ में आने वाले नए स्मार्टफोन का सबको बेसब्री से इंतज़ार है। मोटो एक्स सीरीज़ का आखिरी फोन 2015 में लॉन्च हुआ था और इसके बाद कंपनी ने नई मोटो ज़ेड सीरीज़ शुरू की  थी। लेकिन अब पुष्टि हो चुकी है कि मोटोरोला एक्स सीरीज़ के एक नए हैंडसेट मोटो एक्स4 पर काम कर रही है। इससे पहले भी कथित Moto X4 की कई तस्वीरें लीक हुईं हैं। और अब आने वाले मोटोरोला के मिड-रेंज फ्लैगशिप स्मार्टफोन के बारे में नई जानकारी सामने आई है।  

मोटो एक्स4 की नई कथित तस्वीर को एंड्रॉयड अथॉरिटी ने पोस्ट किया है। नई लीक तस्वीर में स्मार्टफोन के ब्लैक और ब्लू कलर वेरिएंट को चमकदार ग्लास रियर के साथ देखा जा सकता है। इस तस्वीर से खुलासा होता है कि फोन में एक 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा जो अपर्चर एफ/2.0, 1.4 अल्ट्रामेगापिक्सल साइज़, डुअल टोन एलईडी फ्लैश, पीडीएएफ से लैस होगा। और सेकेंडरी 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड सेंसर अपर्चर एफ/2.2, 1.12 अल्ट्रामेगापिक्सल साइज़ और 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू से लैस होगा जिसे डेप्थ ऑफ फील्ड इफेक्ट के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा जो अपर्चर एफ/2.0, 1.0 अल्ट्रापिक्सल साइज़ और फ्लैश से लैस होगा।

इससे पहले लीक हुई तस्वीर में मोटो एक्स4 के मोटे किनारे देखे जा सकते हैं, जिससे फोन में नीचे की तरफ़ एक 3.5 एमएम ऑडियो जैक होने की पुष्टि होती है। इन लीक तस्वीरों में भी मोटो एक्स4 के रियर पर एक डुअल कैमरा देखा जा सकता है। इसके अलावा, फोन  के रियर पर एक ग्लास डिज़ाइन है। फोन के फ्रंटं पैनल पर एक होम बटन है जिसे फिंगरप्रिंट सेंसर के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। फोन के निचले किनारे पर एक यूएसबपी टाइप-सी पोर्ट है जबकि ऊपर की तरफ़ एक हाइब्रिड सिम स्लॉट है। लीक तस्वीरों में फोन के बांयीं तरफ़ कोई बटन नहीं दिख रहा है, इसलिए दांयीं तरफ पावर और वॉल्यूम बटन होंगे। लीक तस्वीरों से पता चलता है कि हैंडसेट के साथ कंपनी ईयरफोन के अलावा एक अडेप्टर और ईयरफोन भी देगी। ब्राज़िलियाई साइट ने यह भी दावा किया है कि मोटोरोला ने ब्राज़ील के साओ पाउलो में 24 अगस्त को होने वाले एक इवेंट के लिए इनवाइट भेज दिए हैं।

लीक स्पेसिफिकेशन की बात करें तो मोटो एक्स4 में एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा और एक 5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल्स) डिस्प्ले होने का पता चला है। स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी या 4 जीबी रैम दिया जाएगा। फोन को 16 जीबी या 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। इसके अलावा ख़बरें हैं कि मोटो एक्स4 को 3 जीबी रैम/16 जीबी और 4 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किए जाने की ख़बरें हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  4. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  5. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  6. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  7. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  8. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  9. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  10. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.