Moto X4, Honor 8 Pro और Oppo F3 Plus में कौन बेहतर?

बढ़ी हुई रैम और मजबूत वर्चुअल असिस्टेंट के बावजूद मोटो एक्स4 के 6 जीबी रैम वाले वेरिएंट को Honor 8 Pro और Oppo F3 Plus से कड़ी टक्कर मिल रही है। ये दोनों स्मार्टफोन भी 6 जीबी रैम वेरिएंट और लगभग एक समान कीमत में बाजार में उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 30 जनवरी 2018 12:19 IST
ख़ास बातें
  • मोटो एक्स4, हॉनर 8 प्रो और ओप्पो एफ3 प्लस में कौन बेहतर? जानें
  • स्पेसिफिकेशन, कीमत और फीचर के लिहाज से हमने की है तुलना
  • किन ऑफर के साथ आ रहा है कौन सा फोन, पढ़ें और विकल्प चुनें
नवंबर में भारत आए Moto X4 का 6 जीबी रैम वाला वेरिएंट भी इसी मार्केट में लॉन्च हो गया है। पहले मोटो एक्स4 का 3 जीबी और 4 जीबी रैम वाला वेरिएंट उपलब्ध था, जो अब ज़्यादा रैम के साथ 24,999 रुपये कीमत में आया है। पहले यह फोन गूगल असिस्टेंट सपोर्ट के साथ आ रहा था लेकिन अब अमेज़न के 'एलेक्सा' को भी इसमें जोड़े जाने की उम्मीद है। जिसके बाद यह फोन दो आधुनिक वर्चुअल असिस्टेंट को सपोर्ट करने वाला स्मार्टफोन हो जाएगा। ज़्यादा रैम और मजबूत वर्चुअल असिस्टेंट के बावजूद मोटो एक्स4 के 6 जीबी रैम वाले वेरिएंट को Honor 8 Pro और Oppo F3 Plus से कड़ी टक्कर मिल रही है। ये दोनों स्मार्टफोन भी 6 जीबी रैम और लगभग एक समान कीमत में बाजार में उपलब्ध हैं।

हमने मोटो एक्स4 के 6 जीबी रैम वाले वेरिएंट की हॉनर 8 प्रो और ओप्पो एफ3 प्लस से कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर के आधार पर तुलना की है:
Advertisement
 

मोटो एक्स4 (6 जीबी रैम) vs हॉनर 8 प्रो vs ओप्पो एफ3 प्लसः कीमत

6 जीबी रैम वाले मोटो एक्स4 वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से यह स्मार्टफोन खरीदने पर यूजर को 1,500 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है। ध्यान रहे यह ऑफर आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड ग्राहकों के लिए ही मान्य है। साथ ही 3,000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट, 199 रुपये के वोडाफोन रीचार्ज पर 490 जीबी डेटा मुफ्त दिया जा रहा है। इसके साथ ही यूजर इस स्मार्टफोन को खरीदने के लिए बिना ब्याज़ वाले ईएमआई का भी विकल्प चुन सकते हैं।

हॉनर 8 प्रो की बात करें तो इस स्मार्टफोन की कीमत 29,999 रुपये है। ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेज़न इंडिया पर यह 45 जीबी डेटा ऑफर के साथ उपलब्ध है। डेटा की वैधता 5 महीने तक रहेगी।
Advertisement

इसी कड़ी में ओप्पो एफ3 प्लस का 6 जीबी वेरिएंट 22,900 रुपये में बिक रहा है। इसे खरीदने पर यूजर को हॉटस्टार का 3 महीने की वैधता वाला प्रीमियम सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिल रहा है।.
 

मोटो एक्स4 vs हॉनर 8 प्रो vs ओप्पो एफ3 प्लसः स्पेसिफिकेशन और फीचर

मोटो एक्स4 का 6 जीबी रैम वाला वेरिएंट एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर आधारित है, जो 5.2 इंच के फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ आता है। फोन के आगे और पीछे कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। स्क्रीन की डेनसिटी 424 पीपीआई है। इस स्मार्टफोन में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 630 चिपसेट दिया गया है। ग्राफ़िक्स के लिए एड्रेनो 508 जीपीयू है। स्टोरोज को 2 टीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

कैमरे की बात करें तो फोन के डुअल कैमरा सेटअप में अपर्चर एफ/2.0, डुअल ऑटोफोकस, पीडीएएफ के साथ 12 मेगापिक्सल सेंसर और अपर्चर एफ/2.2 और 120 डिग्री वाइड-एंगल लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। कैमरे में लैंडमार्क, क्यूआर कोड, पैनोरमा, स्लो-मोशन वीडियो और बेस्ट शॉट जैसे फ़ीचर हैं। सेल्फी और वीडियो चैट करने के लिए अपर्चर एफ/2.0 व सेल्फ़ी फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल का सेंसर है। फ्रंट सेंसर सेल्फी पैनोरमा, फेस फिल्टर, ब्यूटिफिकेशन मोड और प्रोफेशनल मोड से लैस है।

स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि 15 वाट का टर्बोपावर चार्जर फोन को 15 मिनट में ही 6 घंटे की बैटरी लाइफ जितना चार्ज कर देगा। फोन का डाइमेंशन 148.35 x 73.4 x 7.99 मिलीमीटर और वज़न 163 ग्राम है। फोन सिंगल सिम सपोर्ट करता है।
Advertisement

कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में 4जी एलटीई, 3जी, 2जी, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, ग्लोनास, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी, 3.5 एमएम हेडफोन जैक जैसे फ़ीचर हैं। इसके अलावा फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर, ग्रेविटी, प्रॉक्सिमिटी, एक्सीलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट, मैग्नेटोमीटर, जायरोस्कोप और सेंसर हब जैसे सेंसर दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें गेस्चर सपोर्ट, मोटो डिस्प्ले, मोटो वॉयस और बिल्ट-इन पासवर्ड मैनेजर दिया गया है, जिसे कंपनी ने 'मोटो की' नाम दिया है।
Advertisement

दूसरी तरफ हॉनर 8 प्रो में हुवावे का अपना किरिन 960 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में मौज़ूद ऑक्टा-कोर प्रोसेसर की सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.3 गीगाहर्ट्ज़ है। फोन में 5.7 इंच का क्वाड एचडी (2560 x 1440 पिक्सल) एलटीपीएस 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 515 पीपीआई है। फोन हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट करता है, जिसका मतलब है कि यूज़र दो सिम कार्ड या एक सिम कार्ड और एक माइक्रोएसडी कार्ड का ही इस्तेमाल कर पाएंगे।

हॉनर 8 प्रो की ख़ासियत है इसमें दिए गए 12 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे। हॉनर 8 प्रो में बेहतरीन क्वालिटी की तस्वीरों के लिए डुअल-टोन एलईडी फ्लैश, अपर्चर एफ/2.2, 4के वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ 12 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे हैं। पहले कैमरे को मोनोक्रोम जबकि दूसरे रियर कैमरे को आरजीबी के लिए दिया गया है। इसके अलावा फोन में सेल्फी और वीडियो चैट करने के लिए अपर्चर एफ/2.0 और 77 डिग्री के वाइड एंगल-लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।

फोन ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई एसी और एनएफसी सपोर्ट करता है। यह एक 4जी वीओएलटीई हैंडसेट है। 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज के साथ आने वाले इस फोन की स्टोरेज माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक और बढ़ाई जा सकती है। स्मार्टफोन में 4000 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लगातार फोन इस्तेमाल करने पर 2 दिन तक आराम से चल जाती है।

अब बारी है ओप्पो एफ3 प्लस की। डुअल-सिम ओप्पो एफ3 प्लस एंड्रॉयड मार्शमैलो आधारित कलरओएस 3.0 पर चलता है। इसमें 6 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) जेडीआई इन-सेल डिस्प्ले और 2.5डी कर्व्ड ग्लास है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 653 चिपसेट दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 510 जीपीयू है।


ओप्पो एफ3 प्लस में 16 मेगापिक्सल सोनी आईएमएक्स398 सेंसर है जो 1.4 माइक्रोन पिक्सल्स, डुअल-पीडीएफ, अपर्चर एफ/.7 और डुअल एलईडी फ्लैश के साथ आता है। इस स्मार्टफोन में 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। इस स्मार्टफोन में एक ट्रिपल-स्लॉट ट्रे है, जिसमें दो सिम कार्ड और एक माइक्रोएसडी कार्ड एक साथ इस्तेमाल किये जा सकते हैं। फोन को पावर देने के लिए 4000 एमएएच की बैटरी है जो कंपनी की ही वीओसीसी फ्लैश चार्ज फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी सपोर्ट करती है।
 
मोटोरोला मोटो एक्स4 बनाम Honor हॉनर 8 प्रो बनाम ओप्पो एफ3 प्लस

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
डिज़ाइन रेटिंग
डिस्प्ले रेटिंग
सॉफ्टवेयर रेटिंग
परफॉर्मेंस रेटिंग
बैटरी लाइफ रेटिंग
कैमरा रेटिंग
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
5.20 इंच5.70 इंच6.00 इंच
प्रोसेसर
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630हाइसिलिकॉन किरिन 960क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 653
फ्रंट कैमरा
16-मेगापिक्सल8-मेगापिक्सल16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
12-मेगापिक्सल12-मेगापिक्सल16-मेगापिक्सल
रैम
4 जीबी6 जीबी4 जीबी
स्टोरेज
64 जीबी128 जीबी64 जीबी
बैटरी क्षमता
3000 एमएएच4000 एमएएच4000 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड 7.1.1एंड्रॉ़यड 7.0एंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन
1080x1920 पिक्सल1440x2560 पिक्सल1080x1920 पिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
5.205.706.00
रिज़ॉल्यूशन
1080x1920 पिक्सल1440x2560 पिक्सल1080x1920 पिक्सल
पिक्सल प्रति इंच (पीपीआई)
424515367
प्रोटेक्शन टाइप
--गोरिल्ला ग्लास
आस्पेक्ट रेशियो
--16:9

हार्डवेयर

प्रोसेसर
2.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोरऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडल
Qualcomm Snapdragon 630HiSilicon Kirin 960Qualcomm Snapdragon 653
रैम
4 जीबी6 जीबी4 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
64 जीबी128 जीबी64 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
हांहांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप
माइक्रोएसडीमाइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)
2000128256

कैमरा

रियर कैमरा
12-मेगापिक्सल12-मेगापिक्सल16-मेगापिक्सल (f/1.7)
रियर फ्लैश
दोहरी एलईडीएलईडीदोहरी एलईडी
फ्रंट कैमरा
16-मेगापिक्सल8-मेगापिक्सल16-मेगापिक्सल (f/2.0) + 8-मेगापिक्सल
फ्रंट फ्लैश
हां--

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन
-EMUI 5.1ColorOS 3.0

कनेक्टिविटी

वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
802.11 ए/बी/जी/एन/एसी-802.11 ए/बी/जी/एन/एसी
ब्लूटूथ
हांहांहां
एनएफसी
हांनहींनहीं
इंफ्रारेड डायरेक्ट
नहींनहींनहीं
यूएसबी ओटीजी
हांनहींहां
सिम की संख्या
222
Wi-Fi Direct
हांनहींनहीं
Mobile High-Definition Link (MHL)
नहींनहींनहीं
माइक्रो यूएसबी
--हां

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहांहां

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहांहां

सेंसर

कंपास/ मैगनेटोमीटर
हांनहींहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हांहांहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
हांहांहां
जायरोस्कोप
हांहांहां
बैरोमीटर
नहींनहींनहीं
टेंप्रेचर सेंसर
नहींनहींनहीं
फिंगरप्रिंट सेंसर
--हां

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  3. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  4. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  5. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  6. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  7. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  8. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  9. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  10. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.