मोटो एक्स स्टाइल जल्द होगा भारत में लॉन्च, मोटोरोला ने दी जानकारी

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 अक्टूबर 2015 16:44 IST
अपने मोटो एक्स प्ले हैंडसेट को भारत में लॉन्च करने के दौरान मोटोरोला ने कहा था कि मोटो एक्स स्टाइल स्मार्टफोन को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। अब कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके जानकारी दी है कि यह हैंडसेट जल्द ही भारतीय मार्केट में पेश किया जाएगा।

कंपनी ने पिछले हफ्ते पोस्ट किया, "जिंदगी को पूरी तरह से जीने के लिए तैयार हो जाइए और मोटो एक्स स्टाइल के साथ पार्टी के लिए भी। जल्द आ रहा है!" इसके बाद से कंपनी ने कई ऐसे ट्वीट किए हैं जिससे इस स्मार्टफोन के जल्द ही भारत में लॉन्च किए जाने की संभावनाओं को बल मिला है।
अफसोस की बात यह है कि @MotorolaIndia हैंडसेट से मोटो एक्स स्टाइल के लॉन्च की आधिकारिक तारीख की कोई जानकारी नहीं दी है। उम्मीद है कि इसकी जानकारी जल्द दी जाएगी।
(पढ़ें: मोटो एक्स प्ले का रिव्यू)

आपको बता दें कि मोटोरोला ने जुलाई महीने में मोटो एक्स प्ले और मोटो जी (जेन3) के साथ अपने हाई-एंड मोटो एक्स स्टाइल स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। हैंडसेट में 5.7 इंच का क्यूएचडी स्क्रीन रिजॉल्यूशन डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम के 1.8 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 808 हेक्सा-कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी का रैम मौजूद है। मोटो एक्स स्टाइल 16 जीबी, 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में मिलता है। सभी वेरिएंट माइक्रोएसडी कार्ड को भी सपोर्ट करते हैं।

एक्स स्टाइल में एफ/2.0 और डुअल सीसीटी फ्लैश एपरचर वाला 21 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इस कैमरे से 4के रिजॉल्यूशन वाले वीडियो शूट कर पाना संभव है। फोन में 87 डिग्री वाइड-एंगल लेंस वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। डिवाइस में 3000 एमएएच की बैटरी है। कंपनी के मुताबिक, यह एक बार पूरी तरह से चार्ज होने के बाद 30 घंटे तक चल सकती है। फास्ट चार्जिंग के लिए डिवाइस में मोटोरोला का टर्बोपावर 25 भी मौजूद है। मोटो एक्स स्टाइल में 4जी एलटीई, 3जी, वाई-फाई और अन्य कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं। एंड्रॉयड लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाला यह स्मार्टफोन मोटोरोला के मोटो असिस्ट, मोटो डिस्प्ले और मोटो वॉयस जैसे ऐप से लैस होगा।
Advertisement

आपको बता दें कि कंपनी ने भारत में अपना मोटो एक्स प्ले स्मार्टफोन पिछले महीने लॉन्च किया था। इसके 16जीबी वेरिएंट की कीमत 18,499 रुपये है और 32जीबी वेरिएंट की 19,999 रुपये। यह स्मार्टफोन मोटो एक्स स्टाइल का कमज़ोर वेरिएंट माना जाता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹7 हजार से कम में 200 इंच स्क्रीन पर देखें सिनेमा! XElectron ने भारत में लॉन्च किया नया प्रोजेक्टर
#ताज़ा ख़बरें
  1. देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर
  2. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
  3. नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  4. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  5. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  6. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
  7. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट  
  8. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
  9. स्टूडेंट्स Samsung के इस ऑफर से न चूकें! प्रीमियम फोन, लैपटॉप और AI डिवाइसेज सस्ते में लेने का मौका
  10. Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.