Moto X Force को एंड्रॉयड नूगा अपडेट मिलना शुरू

अगर आप मोटो एक्स फोर्स स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं, तो हमारे पास आपके लिए अच्छी ख़बर है। लेनोवो के इस स्मार्टफोन को लैटिन अमेरिका में एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट मिलना शुरू हो गया है। गौर करने वाली बात है कि, Moto X Force के लिए यह दूसरा बड़ा अपडेट होगा। इस फोन में लॉन्च के समय एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप दिया गया था।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 26 मई 2017 16:31 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप के साथ लॉन्च किया गया था
  • इस अपडेट के साथ मल्टी विंडो व्यू जैसे कई विकल्प मिलेंगे
  • इस फोन में एक शैटरशील्ड डिस्प्ले दिया गया है
अगर आप मोटो एक्स फोर्स स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं, तो हमारे पास आपके लिए अच्छी ख़बर है। लेनोवो के इस स्मार्टफोन को लैटिन अमेरिका में एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट मिलना शुरू हो गया है। गौर करने वाली बात है कि, Moto X Force के लिए यह दूसरा बड़ा अपडेट होगा। इस फोन में लॉन्च के समय एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप दिया गया था।

कंपनी की आधिकारिक साइट पर अभी सिर्फ लैटिन अमेरिका में इस अपडेट को जारी किए जाने का ऐलान हुआ है। लेकिन आने वाले हफ्तों में भारत सहित दूसरे देशों में इस अपडेट को जारी किया जा सकता है। गौर करने वाली बात है कि, पोस्ट में सोक टेस्ट के बारे में पता नहीं चलता। सोक टेस्ट वह प्रक्रिया है जिसके तहत कंपनी ग्लोबल रोलआउट से पहले किसी तरह की समस्या को सुलझाने के इरादे से कुछ यूज़र के लिए ही अपडेट जारी करती है।
Advertisement

अगर आपको लगता है कि, Moto X Force को एंड्रॉयड 7.0 नूगा मिलने से क्या फायदा होगा, तो बता दें कि इन अपडेट के साथ एक अप्रैल तक के सभी एंड्रॉयड सिक्योरिटी अपडेट के अलावा ऑपरेटिंग सिस्टम में कई सारे नए फ़ीचर शामिल होंगे। एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट के साथ, मोटो एक्स फोर्स में मल्टी-विंडो सपोर्ट, ज़्यादा बेहतर नोटिफिकेशन कंट्रोल और बेहतर बैटरी क्षमता जैसे कई फ़ीचर मिलेंगे।

नोटिफिकेशन डिज़ाइन, सेटिंग मेन्यू डिज़ाइन में बदलाव हो जाएगा। फोन में मल्टी-विंडो व्यू और कस्टम डीपीआई सपोर्ट मिलने लगेगा। इसके अलावा नोटिफिकेशन से ही सीधे जवाब भी दे पाएंगे। फोन में स्टेटस बार आइकन विकल्प और पहले से बेहतर कस्टमाइ़ज़ेशन मिलेगा।
Advertisement

अगर यूज़र को अपडेट के लिए नोटिफिकेशन मैसेज मिले तो उन्हें ''यस, आई एम इन'' पर क्लिक करना होगा। एक बार अपडेट डाउनलोड करने के बाद 'इंस्टॉल नाउ' पर क्लिक करें। जिन्हें नोटिफिकेशन मैसेज नहीं मिला है वे सेटिंग > अबाउट फोन > सिस्टम अपडेट्स में जाएं और अगर अपडेट उपलब्ध हैं तो आगे की प्रक्रिया पूरी करें।
Advertisement

याद दिला दें, Moto X Force स्मार्टफोन शैटरशील्ड डिस्प्ले के साथ आता है। यह एल्युमिनियम रिगिड कोर से बने इस फोन में एक एमोलेड स्क्रीन है। और कंपनी के मुताबिक, किसी पत्थर पर गिरने के बाद भी एक डुअल लेयर टचस्क्रीन पैनल के चलते यह टूटेगा नहीं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Shatterproof screen
  • Excellent design and build
  • Good camera
  • Great screen
  • Superb software and performance
  • Great battery life
  • Bad
  • Runs Android 5.1 out of the box
  • Single-SIM capability
  • No fingerprint sensor
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.40 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 810

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

21-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3760 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 5.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1440x2560 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.