• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 'शैटरप्रूफ' डिस्प्ले वाला मोटो एक्स फोर्स लॉन्च से पहले अमेज़न इंडिया पर लिस्ट

'शैटरप्रूफ' डिस्प्ले वाला मोटो एक्स फोर्स लॉन्च से पहले अमेज़न इंडिया पर लिस्ट

'शैटरप्रूफ' डिस्प्ले वाला मोटो एक्स फोर्स लॉन्च से पहले अमेज़न इंडिया पर लिस्ट
विज्ञापन
सोमवार को मोटोरोला एक इवेंट का आयोजन करने वाली है। इसमें शैटरप्रूफ डिस्प्ले वाले मोटो एक्स फोर्स स्मार्टफोन को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। लेकिन लॉन्च से पहले ही इस स्मार्टफोन को एक थर्ड पार्टी रिटेलर की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है।

अमेज़न इंडिया ने अपनी वेबसाइट पर मोटोरोला मोटो एक्स फोर्स को बिना कीमत और उपलब्धता के लिस्ट किया है। यह थोड़ा चौंकाने वाला है। क्योंकि अब तक मोटोरोला ने भारतीय मार्केट में दोबारा वापसी के बाद से अप हर नए हैंडसेट को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट के जरिए बेचा है। यह लिस्टिंग मोटोरोला की बदलती रणनीति की ओर इशारा कर रहा है।

लेनेवो की इस कंपनी ने पिछले साल ही कुछ मोटो हैंडसेट को चुनिंदा एयरटेल स्टोर और ई कॉमर्स साइट स्नैपडील व अमेज़न पर उपलब्ध कराया था। ऐसे में हम उम्मीद कर सकते है कि मोटो एक्स फोर्स बिक्री सिर्फ फ्लिपकार्ट ही नहीं अन्य प्लेटफॉर्म के जरिए भी होगी। वैसे, आधिकारिक पुष्टि के लिए हमें सोमवार को होने वाले इवेंट का तो इंतज़ार करना ही होगा।

गौरतलब है कि मोटोरोला ने अक्टूबर महीने के अंत में मोटो एक्स फोर्स स्मार्टफोन लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन अमेरिका में लॉन्च किए गए मोटोरोला ड्रॉयड टर्बो 2 का अंतरराष्ट्रीय वेरिएंट है। लॉन्च के दौरान मोटोरोला ने जानकारी दी थी कि एक्स फोर्स को सबसे पहले यूनाइटेड किंगडम और लेटिन अमेरिका में उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी ने ब्लॉग पर लॉन्च की घोषणा करते हुए बताया था कि इसका 32 जीबी वेरिएंट 499 ग्रेट ब्रिटेन पाउंड (करीब 49,900 रुपये) में मिलेगा और 64 जीबी वेरिएंट 534 ग्रेट ब्रिटेन पाउंड (करीब 53,400 रुपये) में।

मोटो एक्स फोर्स में 5.4 इंच का क्यूएचडी (1440x2560 पिक्सल) डिसप्ले है। कंपनी का दावा है कि यह 'शैटरशिल्ड' डिस्प्ले है जो एल्यूमीनियम रिजिड कोर, एमोलेड स्क्रीन और दो लेयर वाले टचस्क्रीन पैनल से बना है। अगर हैंडसेट कंक्रीट के स्लैब पर भी गिर जाता है तो इसका स्क्रीन नहीं टूटेगा।

स्मार्टफोन में 2 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 810 ऑक्टा-कोर चिपसेट के साथ 3 जीबी का रैम मौजूद है। यह 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। दोनों ही वेरिएंट में 2 टीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट मौजूद हैं। इसमें 3760 एमएएच की बैटरी है। इसके बारे में कहा गया है कि मिले-जुले इस्तेमाल पर यह 2 दिन तक चल जाएगी। इसके अलावा बैटरी क्विक चार्ज़िंग को सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें एफ/2.0 एपरचर वाला 21 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। रियर कैमरा फेज़ डिटेक्ट ऑटो फोकस फ़ीचर के साथ आता है और इसके अलावा डुअल एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। हैंडसेट में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है और इसके साथ भी फ्लैश मौजूद है।

यह हैंडसेट एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। इस सिंगल सिम डिवाइस में 4जी एलटीई, 3जी, सीडीएमए, वाई-फाई और अन्य कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  2. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  3. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  4. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  5. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  6. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  7. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  8. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  9. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  10. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »