मोटो एक्स फोर्स पर मिल रहा है 16,000 रुपये का भारी डिस्काउंट

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 19 अप्रैल 2016 16:26 IST
मोटोरोला ने भारत में अपना मोटो एक्स फोर्स स्मार्टफोन फरवरी में लॉन्च किया था। अब मोटोरोला के इन स्मार्टफोन पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। लॉन्च के समय 32 जीबी मोटो एक्स फोर्स वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये जबकि 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 53,999 रुपये थी। मोटो एक्स फोर्स के दोनों वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर भारी छूट के साथ खरीदे जा सकते हैं।

ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर मोटो एक्स फोर्स 32 जीबी वेरिएंट 15,000 रुपये की छूट के साथ अब 34,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है। वहीं 64 जीबी वेरिएंट 16,000 रुपये की छूट के साथ 37,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा मोटो जी (जेन 3) भी 1000 रुपये की फ्लैट छूट के साथ 9,999 रुपये में मिल रहा है। ध्यान देने वाली बात है कि यह ऑफर सीमित समय के लिए ही है लेकिन ना तो फ्लिपकार्ट और ना ही मोटोरोला ने अवधि को लेकर कोई जानकारी दी है।
Advertisement

मोटो एक्स फोर्स के इस कीमत पर उपलब्ध होने के बाद इसकी टक्कर नेक्सस 6पी, सैमसंग गैलेक्सी एस6 और आईफोन 6 (16 जीबी) स्मार्टफोन से है। हुवावे का नेक्सस 6पी स्मार्टफोन फिलहाल 32 जीबी वेरिएंट में 36,499 रुपये और 64 जीबी वेरिएंट में 39,601 रुपये में ऑनलाइन उपलब्ध है।



मोटो एक्स फोर्स में 5.4 इंच का क्यूएचडी (1440x2560 पिक्सल) डिसप्ले है। कंपनी का दावा है कि यह 'शैटरशिल्ड' डिस्प्ले है जो एल्यूमीनियम रिजिड कोर, एमोलेड स्क्रीन और दो लेयर वाले टचस्क्रीन पैनल से बना है। अगर हैंडसेट कंक्रीट के स्लैब पर भी गिर जाता है तो इसका स्क्रीन नहीं टूटेगा।
Advertisement

स्मार्टफोन में 2 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 810 ऑक्टा-कोर चिपसेट के साथ 3 जीबी का रैम मौजूद है। दोनों ही वेरिएंट में 2 टीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट मौजूद हैं। इसमें 3760 एमएएच की बैटरी है। इसके अलावा बैटरी क्विक चार्ज़िंग को सपोर्ट करती है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें एफ/2.0 एपरचर वाला 21 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। रियर कैमरा फेज़ डिटेक्ट ऑटो फोकस फ़ीचर के साथ आता है और इसके अलावा डुअल एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। हैंडसेट में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है और इसके साथ भी फ्लैश मौजूद है। यह हैंडसेट एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इस सिंगल सिम डिवाइस में 4जी एलटीई, 3जी, सीडीएमए, वाई-फाई और अन्य कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.