मोटो एक्स (2017) के स्पेसिफिकेशन लीक, डिज़ाइन में मोटो जी5 प्लस की झलक

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 5 अप्रैल 2017 14:19 IST
ख़ास बातें
  • टिप्सटर रोलांड क्वांट ने मोटोरोला मोटो एक्स (2017) को लेकर खुलासा किया है
  • इस हैंडसेट का कोडनेम सेंडर्स है।
  • हैंडसेट 13 मेगापिक्सल के कैमरे के साथ आएगा
लेनोवो ने सोमवार को भारत में मोटो जी5 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। इससे पहले पिछले महीने मोटो जी5 के प्रीमियम वेरिएंट मोटो जी5 प्लस को लॉन्च किया गया था। इस बीच मोटोरोला के एक और डिवाइस के बारे में खबरें आने लगी हैं। संभवतः यह हैंडसेट मोटो एक्स (2017) एडिशन है। हालांकि, नाम की पुष्टि अभी नहीं हुई है।

अब नामी टिप्सटर रोलांड क्वांट ने मोटोरोला मोटो एक्स (2017) को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने ट्वीट करके बताया कि इस हैंडसेट का कोडनेम सेंडर्स है। और कंपनी के सिगनेचर लैंगवेज में XT180x के नाम से जाना जाएगा। क्वांट ने इस हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन को लेकर भी दावे किए। उन्होंने बताया कि हैंडसेट 13 मेगापिक्सल के कैमरे के साथ आएगा और स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर से होगा लैस। दावे से तो ऐसा लगता है कि इस फोन के दो वेरिएंट होंगे। यह 3 जीबी/ 4 जीबी रैम और 32 / 64 जीबी स्टोरेज विकल्प के साथ आएगा।
Advertisement

मज़ेदार बात यह है कि पिछले महीने के आखिर में मोटो एक्स 2017 स्मार्टफोन की तस्वीरें एक यूज़र ने गूगल प्लस पर साझा की थीं। इन तस्वीरों से पता चला था कि यह डिवाइस डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा।  लेकिन रोलांड क्वांट ने कैमरा सेटअप को लेकर ऐसी कोई बात नहीं की है।

अब तक लीक हुए वीडियो और तस्वीरों के आधार पर लगता है कि मोटो एक्स (2017) बहुत हद तक दिखने में मोटो जी5 और मोटो जी5 प्लस जैसा ही होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Moto, Moto X 2017, Moto X 2017 Price
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 16 अगस्त में खरीदें ₹20,000 सस्ता, साल की सबसे बड़ी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Surprise and Shine: iPhone 18 का इंतजार खत्म! 9 सितंबर को इतने बजे होगा एपल इवेंट LIVE, जानें सबकुछ
  2. MG Motor ने लॉन्च की Hector Tomahawk EV, जानें प्राइस, रेंज
  3. Oppo Find X10 सीरीज में मिल सकता है नया OLED डिस्प्ले
  4. Vivo X500 Pro Max में मिलेगा 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
  6. 3000 साल से खोए मिस्र के प्राचीन शहर का मिला सबूत! बलुआ पत्थर के शिलालेख ने खोले कई राज़
  7. आपके फोन में कौन सा ऐप भर रहा ज्यादा स्टोरेज, ऐसे लगाएं पता और बढ़ाएं स्टोरेज
  8. Poco F9 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. पानी जैसा रोबोट, जो टुकड़ों में बंटकर फिर जुड़ जाता है! ऐसा कमाल देख चौंक जाएंगे आप
  10. Amazon और Flipkart ने बदला नियम: ऑर्डर कैंसल होने पर लगेगा जुर्माना, जानें कितना होगा असर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.