Moto S50 Neo स्मार्टफोन 12GB तक रैम, 50MP रियर कैमरा के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत

Moto S50 Neo में डुअल रियर कैमरा सिस्टम है, जिसमें मेन कैमरा 50-मेगापिक्सल का Sony IMX882 सेंसर है और दूसरा 8-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 25 जून 2024 22:00 IST
ख़ास बातें
  • S50 Neo की चीन में कीमत CNY 1,399 (लगभग 16,100 रुपये) से शुरू होती है
  • फोन Qualcomm Snapdragon 6s Gen 3 SoC पर चलता है
  • इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग शूटर मिलता है

Motorola S50 Neo को Moto Razr 50 फोल्डेबल फोन सीरीज के साथ लॉन्च किया गया है

Photo Credit: Motorola

Moto S50 Neo को मंगलवार को चीन में लॉन्च किया गया। स्मार्टफोन को Moto Razr 50 सीरीज के साथ पेश किया गया था। कंपनी ने पहले पुष्टि की थी कि नया मोटोरोला S सीरीज फोन चार साल की वारंटी के साथ आएगा। स्मार्टफोन कर्व्ड pOLED स्क्रीन और 50-मेगापिक्सल Sony IMX882 मेन सेंसर वाले डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस आता है। इसकी मोटाई केवल 7.59 mm है और वजन 171 ग्राम है। फोन Qualcomm Snapdragon 6s Gen 3 चिपसेट पर चलता है और इसमें 5,000mAh की बैटरी मिलती है। Moto S50 Neo की एक खासियत Dolby Atmos-सपोर्टेड डुअल स्टीरियो स्पीकर्स है।
 

Moto S50 Neo price, availability

Moto S50 Neo की कीमत चीन में CNY 1,399 (लगभग 16,100 रुपये) से शुरू होती है, जिसमें 8GB + 256GB स्टोरेज ऑप्शन मिलेगा। इसमें 12GB + 256GB और 12GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट भी मिलते हैं, जिनकी कीमत क्रमश: CNY ​​1,599 (लगभग 18,400 रुपये) और CNY 1,899 (लगभग 21,800 रुपये) है। फोन लैंटिंग, जिमो और क्विंगटियन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा, जो असल में क्रमश: ब्लू, ब्लैक और ग्रीन कलर हैं। कंपनी ने लॉन्च इवेंट में बताया कि इस स्मार्टफोन की सेल 28 जून से लेनोवो चाइना ई-स्टोर पर शुरू होगी। 
 

Moto S50 Neo specifications

Moto S50 Neo में 6.7-इंच फुल-एचडी+ (1,080 x 2,400 पिक्सल) कर्व्ड pOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट और 1,600 nits पीक ब्राइटनेस लेवल सपोर्ट करता है। कंपनी का कहना है कि इसे डुअल SGS आई प्रोटेक्शन सर्टिफिकेशन प्राप्त है। फोन Qualcomm Snapdragon 6s Gen 3 SoC पर चलता है, जिसे 12GB तक LPDDR4 रैम और 512GB तक स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। 

Moto S50 Neo में डुअल रियर कैमरा सिस्टम है, जिसमें मेन कैमरा 50-मेगापिक्सल का Sony IMX882 सेंसर है और दूसरा 8-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस है। इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग शूटर मिलता है। 
Advertisement

Moto S50 Neo में 30W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है। फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस आता है। कनेक्टिविटी ऑप्शन में 5G, 4G, वाई-फाई, ब्लूटूथ, NFC और USB Type-C पोर्ट मिलते हैं। एक अन्य खासियत Dolby Atmos-सपोर्टेड डुअल स्टीरियो स्पीकर है। हैंडसेट का माप 161.91 x 73.06 x 7.59 mm है। इसके ब्लैक कलर वेरिएंट का वजन 171 ग्राम और अन्य दो का वजन 173 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  3. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.