मोटो एम स्मार्टफोन भारत में 13 दिसंबर को होगा लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 दिसंबर 2016 09:54 IST
ख़ास बातें
  • मोटो एम नवंबर में चीन में लॉन्च हुआ था
  • इस फोन को भारत में 13 दिसंबर में लॉन्च किया जाएगा
  • फोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है
लेनोवो भारत में अपना नया मोटो स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी ने मुंबई में होने वाले इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेज दिए हैं। मोटोरोला इस इवेंट में नया मोटो एम स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करेगी।  मोटोरोला द्वारा भेजे गए इवेंट से पता चला है कि यह इवेंट 13 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा।

पिछले महीने ही कंपनी ने अपने भारत के ट्विटर अकाउंट पर एक टीज़र पोस्ट किया था। इस टीज़र में नए मोटो स्मार्टफोन के जल्द भारत आने की जानकारी दी गई थी। अब माना जा रहा है कि नया स्मार्टफोन मोटो एम है।  बता दें कि मोटो एम स्मार्टफोन को नवंबर में चीन में लॉन्च किया गया था। चीन में मोटोरोला मोटो एम को 1,999 चीनी युआन (करीब 19,700 रुपये) में पेश किया गया। भारत में भी फोन के इसी कीमत में लॉन्च होने की उम्मीद है। भारत में भी इस फोन के इसी कीमत में लॉन्च होने की उम्मीद है।

मोटो एम को मोटो जी4 प्लस का ही प्रीमियम वेरिएंट माना जा रहा है। इस फोन में करीब सारे स्पेसिफिकेशन जी4 प्लस जैसे हैं। लेकिन यह मेटल बॉडी का बना है और इसमें एमोलेड डिस्प्ले है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का ज्यादा रिज़ॉल्यूशन वाला फ्रंट कैमरा भी है। मोटो जी4 प्लस की तुलना में नए मोटो एम में 3050 एमएएच की बड़ी बैटरी है।

बात करें स्पेसिफिकेशन की तो मोटोरोला मोटो एम में 5.5 इंच का फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है। इस फोन में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक हीलियो पी15 ऑक्टा-कोर सीपीयू है। फोन में 4 जीबी है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है लेकिन अभी एक्सपेंडेबल स्टोरेज के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
Advertisement

बात करें कैमरे की तो इस फोन में पीडीएएफ और फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। वहीं सेल्फी व वीडियो चैटिंग के लिए एक 8 मेगापिक्सल का कैमरा भी है। इस फोन में 3050 एमएएच बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। लिस्टिंग में दावा किया गया है कि मोटो एम स्मार्टफोन एक डबल लेयर नैनो-कोटिंग के साथ आता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी15

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3050 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , moto, Leneovo, Moto smartphone, moto m specification, moto m feature

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  2. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  3. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  4. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  5. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  7. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  8. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  9. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  10. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.