मोटो एम स्मार्टफोन के सारे स्पेसिफिकेशन लीक

विज्ञापन
शुभम् वर्मा, अपडेटेड: 31 अक्टूबर 2016 12:09 IST
ख़ास बातें
  • मोटो एम आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा
  • इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी या 4 जीबी रैम होगा
  • 5100 एमएएच की बड़ी बैटरी होने का भी पता चला है
मोटो एम बेहद ही प्रतीक्षित स्मार्टफोन है। इस उत्साह को बढ़ाने का काम किया है इंटरनेट पर लीक हुई जानकारियों ने। पिछले हफ्ते मोटो एम की तस्वीरें लीक हुई थीं। इससे पता चला था कि फोन के पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद होगा। इस हैंडसेट के अन्य स्पेसिफिकेशन सितंबर महीने में ही लीक हुए थे। अब इस स्मार्टफोन के सारे फ़ीचर एक बार फिर सार्वजनिक किए गए हैं।

द एंड्रॉयड सोल द्वारा साझा किए गए सभी स्पेसिफिकेशन की बात करें तो मोटो एम आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी या 4 जीबी रैम होगा। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू दिए जाने की ख़बर है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि मोटो एम को दिसंबर महीने में लॉन्च किया जाएगा।

मोटो एम में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल या 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होने की उम्मीद है। डिस्प्ले की जानकारी तो सार्वजनिक नहीं हुई है, लेकिन कई रिपोर्ट में इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी एलसीडी डिस्प्ले होने का पता चला है। मोटो एम का शुरुआती वेरिएंट 32 जीबी या 64 जीबी स्टोरेज वाला होगा। वहीं, एक वेरिएंट 128 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। द एंड्रॉयड सोल की रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को पेश किया जाएगा। अन्य मार्केट में 3 जीबी/ 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को पेश किया जाएगा।
 

मोटो एम में लेनोवो के स्मार्ट एंप्लिफायर से लैस 1.5 वॉट के स्पीकर होंगे। 3.5 एमएम का ईयरफोन जैक फोन के टॉप पर मौजूद होगा। 5100 एमएएच की बड़ी बैटरी होने का भी पता चला है।

वैसे, ताजा रिपोर्ट से मोटो एम के ज़्यादातर स्पेसिफिकेशन पता चल गए हैं। लेकिन हम आपको अभी इनपर पूरी तरह से भरोसा नहीं करने का सुझाव देंगे।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Moto M, Motorola, Lenovo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 7300mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाले OnePlus फोन पर बंपर डिस्काउंट, जानें कितना मिल रहा सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Securefest Sale: Rs 1899 से मिल रहे बेस्ट होम सिक्योरिटी कैमरा, डैशकैम डील्स!
  2. Haier ने भारत में नए हैवी ड्यूटी Desert Rose AC किए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Infinix GT 50 Pro होगा धांसू गेमिंग फोन, यूनीक डिजाइन के साथ फीचर्स लीक
  4. GTA में फ्री पुलिस कार! ऐसे पाएं Bravado Buffalo STX और ढेर सारे रिवॉडर्स्
  5. OTP का जमाना गया? बैंक और टेलीकॉम ला रहे हैं नया साइलेंट सिस्टम, फ्रॉड पर लगेगा ब्रेक!
  6. Oppo Find X9 Ultra में मिल सकती है 7,050mAh की बैटरी, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  7. महंगे हो रहे स्मार्टफोन! Xiaomi ने बताई असली वजह
  8. LPG गैस के बिना भी बना सकते हैं खाना, ये 4 विकल्प आएंगे आपके काम
  9. क्या AI आपको गलत बातों पर यकीन दिला रहा है? ये नई रिसर्च आपके होश उड़ा देगी!
  10. Vivo T5 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,020mAh की बैटरी 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.