Moto G96 5G की सेल आज से शुरू, 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ ऐसे हैं फीचर्स

Moto G96 5G की बिक्री आज से शुरू हो गई है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 जुलाई 2025 11:21 IST
ख़ास बातें
  • Moto G96 5G में 6.67 इंच की फुल HD+ 10 बिट 3D कर्व्ड pOLED डिस्प्ले है।
  • Moto G96 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 2 प्रोसेसर से लैस है।
  • Moto G96 5G में 5,500mAh की बैटरी दी गई है।

Moto G96 5G में 50 मेगापिक्सल कैमरा है।

Photo Credit: Motorola

Motorola ने बीते हफ्ते 9 जुलाई को भारत में अपना नया स्मार्टफोन Moto G96 5G लॉन्च किया था। आज से क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 2 वाला यह स्मार्टफोन ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और मोटोरोला की वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। ग्राहक 50 मेगापिक्सल कैमरा वाले इस फोन पर लॉन्च ऑफर का लाभ भी ले सकते हैं। आइए Moto G96 5G के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Moto G96 5G Price


Moto G96 5G के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये और 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है। आज से यह फोन बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और मोटोरोला की वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। ग्राहक इस फोन को एशले ब्लू, ड्रेसडेन ब्लू, कैटलिया ऑर्किड और ग्रीनर पेस्टर्स कलर में खरीद सकते हैं।


Moto G96 5G Specifications, Features


Moto G96 5G में 6.67 इंच की फुल HD+ 10 बिट 3D कर्व्ड pOLED डिस्प्ले है, जिसका 144Hz रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स ब्राइटनेस है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 2 प्रोसेसर से लैस है। इस फोन में 8GB LPDDR4x रैम और 256GB तक UFS 2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज दी गई है। यह फोन एंड्रॉइड 15 पर बेस्ड हैलो UI स्किन पर काम करता है। G96 5G में 5,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W वायर्ड टर्बोपावर चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग से लैस है। यह फोन फेस अनलॉक और इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है।

कैमरा सेटअप के लिए G96 5G के रियर में OIS सपोर्ट और f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और ऑटोफोकस और मैक्रो विजन सपोर्ट और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी के लिए ड्यूल नेनो सिम, 5जी, 4जी, ब्लूटूथ 5.2, वाई-फाई, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।
Advertisement

Moto G96 5G में कैसी डिस्प्ले है?

Moto G96 5G में 6.67 इंच की फुल HD+ 10 बिट 3D कर्व्ड pOLED डिस्प्ले है।

Moto G96 5G की कीमत कितनी है?

Moto G96 5G के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये और 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है।

Moto G96 5G में कैसा प्रोसेसर है?

Moto G96 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 2 प्रोसेसर दिया गया है।

Moto G96 5G में कैसा कैमरा है?

Moto G96 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और ऑटोफोकस और मैक्रो विजन सपोर्ट और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim IP68-rated design
  • Classy 144Hz curved-edge display
  • Good for mid-level gaming
  • Capable primary camera
  • Bad
  • Poor ultrawide camera
  • Poor low-light selfies
  • Video quality isn't the best in segment
  • Only one year of OS updates
  • No microSD storage expansion
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 2

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-अल्ट्रापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  4. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  10. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.