Moto G9 आज दोपहर 12 बजे हो सकता है लॉन्च, Flipkart के URL लिंक से हुआ खुलासा

Motorola नए स्मार्टफोन लॉन्च के लिए किसी तरह के वर्चुअल लॉन्च इवेंट का आयोजन नहीं कर रही है, इस फोन को केवल सोशल मीडिया और Flipkart के जरिए दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
गौरव शुक्ला, अपडेटेड: 24 अगस्त 2020 11:04 IST
ख़ास बातें
  • Motorola आज 24 अगस्त को लॉन्च करेगा नया स्मार्टफोन
  • संकेत मिले हैं कि आज लॉन्च होने वाला फोन Moto G9 होगा
  • आगामी फोन लो लाइट में भी अच्छी तस्वीरे ले सकता है

Moto G9 में दिया जा सकता है वाटरड्रॉप-नॉच स्टाइल डिस्प्ले

Moto G9 स्मार्टफोन भारत में जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Flipkart और Motorola दोनों ही ई-रीटेलर कंपनियों मे टीज़ करते हुए जानकारी दी थी कि 24 अगस्त को कंपनी कुछ बड़ा लॉन्च करने जा रही है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर यह खुलासा नहीं किया गया है कि आखिर कंपनी किस स्मार्टफोन को लॉन्च करने जा रही है, लेकिन लेनोवो के स्वामित्व वाली कंपनी ने खुद ही इस बात की जानकारी दे दी है कि आज लॉन्च होने वाला स्मार्टफोन कोई और नही बल्कि Moto G9 होने वाला है। हालांकि फिलहाल यह साफ नहीं है कि कंपनी केवल मोटो जी9 को ही लॉन्च करने जा रही है या फिर मोटो जी9 सीरीज़ के अन्य फोन जैसे Moto G9 Plus और Moto G9 Play को भी लॉन्च किया जाएगा या नहीं।

Motorola India ट्विटर के जरिए फैन्स को नए लॉन्च की जानकारी दे रही है। कंपनी ने ट्विटर पर Flipkart के टीज़र पेज का लिंक साझा किया है। हालांकि, फ्लिपकार्ट के इस लिंक के URL में साफतौर पर आप Moto G9 नाम का उल्लेख देख सकते है। इस प्रकार से खुलासा होता है कि कंपनी आज दोपहर 12 बजे क्या लॉन्च करने जा रही है।
Advertisement
 
 

Moto G9 launch

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते से मोटोरोला नए लॉन्च की जानकारी टीज़र के जरिए सार्वजनिक कर रही है, जिसके मुताबित कंपनी आज 24 अगस्त दोपहर 12 बजे नया स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। हालांकि, कंपनी नए स्मार्टफोन लॉन्च के लिए किसी तरह के वर्चुअल लॉन्च इवेंट का आयोजन नहीं कर रही है, इस फोन को केवल सोशल मीडिया और फ्लिपकार्ट के जरिए दोपहर 12 बजे लॉन्च कर दिया जाएगा।
 

Moto G9 features, specifications (expected)

मोटो जी9 के फीचर व स्पेसिफिकेशन के बारे में ज्यादा जानकारी फिलहाल सामने नहीं आ पाई है। हालांकि, अगर हम मोटोरोला के पिछली जी सीरीज़ का रिकॉर्ड देखे, तो संभावना जताई जा सकती है कि आगामी मिड-रेंज स्मार्टफोन हो सकता है।

फ्लिपकार्ट के टीज़र पेज के मुताबिक मोटो जी9 स्मार्टफोन शानदार परफॉर्मेंस और कैमरा से लैस होगा, इसके साथ ही फोन में दमदार बैटरी भी दी जा सकती है। दमदार बैटरी को लेकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फोन की बैटरी कम से कम 5,000 एमएएच की होगी।
Advertisement

इसके अलावा टीज़र पेज में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर का उल्लेख किया गया है, हालांकि असल मॉडल क्या होगा यह साफ नहीं है। फ्लिपकार्ट पर यह भी जानकारी दी गई है कि यह फोन लो लाइट में भी अच्छी तस्वीरे ले सकता है।
Advertisement

फ्लिपकार्ट पेज के जरिए फोन के बारे में थोड़ी बहुत और जानकारी का खुलासा होता है। टीज़र पेज पर हम फोन की आउटलाइन देख सकते है, इसके अलावा फोन में वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच। हालांकि, फोन का निचला हिस्सा थोड़ा मोटा है, बाकि किनारों पर पतले बेजल्स दिए गए हैं।

गौरतलब है कि मोटो जी9 व अन्य मोटो जी9 सीरीज़ के फोन आज 24 अगस्त को लॉन्च होंगे, जो कि Moto G8 सीरीज़ का ही अपग्रेड वर्ज़न होंगे। इस सीरीज़ में Moto G8 Plus और Moto G8 Power Lite जैसे स्मार्टफोन शामिल हैं।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Moto G9, Motorola Moto G9, Moto G9 specifications, Flipkart
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  2. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  3. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.