Moto G86 5G के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा, 50MP कैमरा, 6720mAh बैटरी के साथ जल्द होगा पेश

Motorola जल्द ही बाजार में Moto G86 को पेश करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 7 मई 2025 12:25 IST
ख़ास बातें
  • Moto G86 में 6.67 इंच की P-OLED डिस्प्ले होगी।
  • Moto G86 में 6,720mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है।
  • Moto G86 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।

Moto G85 5G में 8GB रैम है।

Photo Credit: Motorola

Motorola जल्द ही Moto G86 को पेश करने वाला है। अफवाहों से पता चला है कि G86 के रेंडर, कलर ऑप्शन और कीमत का खुलासा हो गया है। अब एक नई लीक में टिपस्टर इवान ब्लास ने स्मार्टफोन के बारे में खुलासा कर दिया है। आइए Moto G86 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Moto G86 Price (Expected)


हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार, Moto G86  के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत यूरोप में 330 यूरो (लगभग 31,731 रुपये) होगी। कलर ऑप्शन के मामले में यह फोन स्पेलबाउंड, पैनटोन क्रिसेंथेमम और पैनटोन गोसमर स्काई जैसे पैनटोन कलर ऑप्शन में आएगा।


Moto G86 5G Specifications (Expected)


टिपस्टर के अनुसार, Moto G86 में 6.67 इंच की P-OLED डिस्प्ले होगी, जिसका 1.5K रेजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स ब्राइटनेस है। फोन में इन स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलेगा। डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन से लैस होगा। साउंड सेटअप के लिए फोन में डॉल्बी एटमॉस-पावर्ड ड्यूल स्पीकर होंगे। इस फोन में मीडियाटेक 7300 चिपसेट मिलेगा। 

फोन में 5,200mAh या 6,720mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद होगी। दोनों वर्जन 33W चार्जिंग का सपोर्ट करेंगे। फोन में 5,200mAh वेरिएंट की मोटाई 7.87mm और वजन 185 ग्राम होगा, जबकि 6,720mAh मॉडल की मोटाई 8.65mm और वजन 198 ग्राम होगा। G86 एंड्रॉयड 15 ऑनबोर्ड के साथ आएगा और दो साल के ओएस अपग्रेड मिलेगा। फोन में 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट भी मिलेंगे। फोन में 8GB/12GB RAM और 12GB तक वर्चुअल RAM होगी और इसमें 128GB/256GB स्टोरेज आएगी, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

कैमरा सेटअप के लिए Moto G86 के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का सोनी LYT-600 प्राइमरी कैमरा और ऑटोफोकस सपोर्ट वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा होगा। वहीं फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। कनेक्टिविटी के लिए G86 में स्मार्ट कनेक्ट, 5G, ड्यूल सिम, वाई-फाई 6E और ब्लूटूथ 5.4 होगा। फोन में MIL-STD-810H रेटिंग वाली बॉडी के साथ धूल और पानी से बचाव के लिए IP68/69 रेटिंग होगी।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  3. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  4. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  5. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  6. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  7. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  8. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  9. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
  10. boltt ACE 5G, boltt EVO लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.