Moto G86 5G, G86 Power 5G हुए 50MP कैमरा, 6720mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Motorola ने Moto G86 5G और Moto G86 Power 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 मई 2025 10:19 IST
ख़ास बातें
  • Moto G86 5G, G86 Power 5G में 6.67 इंच की कर्व्ड pOLED डिस्प्ले है।
  • Moto G86 5G, G86 Power 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Moto G86 5G, G86 Power 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 4nm प्रोसेसर है।

Moto G86 Power 5G में 6.67 इंच की कर्व्ड pOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Motorola

Motorola ने Moto G86 5G और Moto G86 Power 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। ये दोनों फोन फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 + IP69 रेटिंग से लैस हैं। इन स्मार्टफोन में 6.67 इंच की कर्व्ड pOLED डिस्प्ले दी गई है। इन दोनों फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रोसेसर दिया गया है। यहां हम आपको Moto G86 5G और Moto G86 Power 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Moto G86 5G, Moto G86 Power 5G Price


Moto G86 5G के 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत £280.00 यूरो (लगभग 32,169 रुपये) और Moto G86 Power 5G के 8GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत £299.99 यूरो (लगभग 34,471 रुपये) है। ये स्मार्टफोन पहले से ही यूके और यूरोप के कई देशों में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गए हैं। Moto G86 5G और Moto G86 Power 5G पैनटोन कॉस्मिक स्काई, पैनटोन क्राइसेन्थेमम, पैनटोन गोल्डन साइप्रस और पैनटोन स्पेलबाउंड में उपलब्ध हैं।


Advertisement
Moto G86 5G, Moto G86 Power 5G Specifications


Moto G86 5G, Moto G86 Power 5G में 6.67 इंच की FHD+ 10 बिट कर्व्ड pOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2712×1220 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले कॉर्नरिंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन से लैस है। इनमें 2.5GHz ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 4nm प्रोसेसर के साथ Mali-G615 MC2 GPU दिया गया है। इन फोन में 8GB / 12GB LPDDR4x RAM और 128GB / 256GB / 512GB स्टोरेज दी गई है। ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं, जिनके साथ 2 साल का ओएस अपडेट और 4 साल का सिक्योरिटी अपडेट मिलता है। इस फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। G86 5G में 5200mAh की बैटरी और G86 Power 5G  में 6720mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W टर्बोचार्जिंग का सपोर्ट करती हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इन स्मार्टफोन के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का 118° अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 
Advertisement
 फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68/IP69 रेटिंग से लैस हैं। वहीं मिलिट्री ग्रेड ड्यूराबिलिटी के लिए MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन मिला है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, GLONASS, Beidou, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। डाइमेंशन की बात करें तो इन फोन की लंबाई 161.21 मिमी, चौड़ाई 74.74 मिमी, G86 5G की मोटाई 7.87 मिमी, G86 Power 5G की मोटाई 8.65 मिमी, G86 5G का वजन 185 ग्राम और G86 Power 5G का वजन 198 ग्राम है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  4. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  5. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  6. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  3. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  5. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  6. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  7. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  8. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  9. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.