Moto G8 के लॉन्च की तारीख लीक, तीन रियर कैमरे की मिली झलक

Moto G8 Launch Date: मोटो जी8 लॉन्च डेट के अलावा Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी Motorola के आगामी हैंडसेट के प्रेस रेंडर भी लीक हो गए हैं, जानें।

Moto G8 के लॉन्च की तारीख लीक, तीन रियर कैमरे की मिली झलक

Photo Credit: Mobielkopen

Moto G8 Launch Date: मोटो जी8 लॉन्च डेट हुई लीक

ख़ास बातें
  • Moto G8 की लीक हुई तस्वीर से मिली डिज़ाइन की झलक
  • मोटो जी8 में हो सकता है यूएसबी टाइप-सी पोर्ट
  • Motorola के Moto G8 से 24 अक्टूबर को उठ सकता है पर्दा
विज्ञापन
Moto G8 Launch Date: मोटो जी8 के कुछ प्रेस रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीरें) लीक हो गए हैं। लीक हुई तस्वीरों से इस बात का संकेत मिला है कि Moto G8 के पिछले हिस्से में तीन रियर कैमरे और वॉटरड्रॉप-नॉच है। मोटो जी8 का इनवाइट भी लीक हो गया है जिससे मोटो जी8 लॉन्च डेट की जानकारी मिली है। पता चला है कि Moto G8 Plus के साथ 24 अक्टूबर को ब्राज़ील में मोटो जी8 को भी लॉन्च किया जा सकता है। Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी Motorola इवेंट के दौरान Moto G8 Play और Moto G8 Power को भी उतार सकती है।

Dutch ब्लॉग Mobielkopen ने Moto G8 के कथित प्रेस रेंडर लीक किए हैं। लीक हुई तस्वीरों से इस बात का संकेत मिलता है कि नई मोटो जी-सीरीज़ के फोन ग्रेडिएंट बैक पैनल के साथ आएंगे। तस्वीर में हैंडसेट के पिछले हिस्से में एलईडी फ्लैश मॉड्यूल के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप की झलक देखने को मिली है।

तस्वीर में दो कैमरा सेंसर एलईडी फ्लैश के साथ एक ही मॉड्यूल में तो वहीं फोन का प्राइमरी सेंसर अन्य दो सेंसर के ऊपर दिखाई दे रहा है। लीक हुई तस्वीर पर लिखे टेक्स्ट से संकेत मिलता है कि मोटो जी8 में 117 डिग्री अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस होगा। हालांकि, अभी इस बात का पता नहीं चला है कि सेंसर कितने मेगापिक्सल के होंगे।
5n7l42dk

Moto G8 Launch Date: मोटो जी8 के रेंडर से मिली फ्रंट, बैक और साइड व्यू की झलक
Photo Credit: Mobielkopen

Moto G8 के फ्रंट पैनल की बात करें तो फोन वाटरड्रॉप-नॉच के साथ नज़र आ रहा है, साथ ही फोन के निचले हिस्से में बॉर्डर भी है। फोन के निचले हिस्से में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और ऊपरी हिस्से में 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक है। रेंडर से फोन के डिजाइन के बारे में पता चलता है लेकिन साथ ही इनवाइट इमेज़ के जरिए Dutch ब्लॉग से Moto G8 Launch Date की भी जानकारी सामने आई है। मोटो जी8 लॉन्च इवेंट 24 अक्टूबर को मैक्सिको में आयोजित होगा, बता दें कि इवेंट भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा।        

हाल ही में एक लीक से Moto G8 Plus के कुछ स्पेसिफिकेशन के बारे में भी पता चला था। जैसे कि हैंडसेट में 6.3 इंच का फुल-एचडी (1080x2280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। फोन में स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए स्नैपड्रैगन 665 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम है। Moto G8 Plus में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी हो सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  2. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  4. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  5. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  7. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  8. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  9. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  10. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »