Moto G8 Power में स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 4 जीबी रैम होने की मिली जानकारी

Moto G8 Power को एंड्रॉयड 10 सॉफ्टवेयर के साथ लिस्ट किया गया है। Moto सीरीज़ के पुराने स्मार्टफोन को ध्यान में रखा जाए तो मोटो जी8 पावर स्टॉक एंड्रॉयड इंटरफेस के साथ आएगा।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 4 फरवरी 2020 16:37 IST
ख़ास बातें
  • 5,000 एमएएच बैटरी के साथ आ सकता है मोटो जी8 पावर
  • Moto G8 Power को 23 फरवरी को लॉन्च किए जाने की उम्मीद
  • Moto G8 Power में हो सकता है स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर

Moto G8 Play (प्रतीकात्म तस्वीर)

Motorola द्वारा 23 फरवरी को Moto G8 Power स्मार्टफोन लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इसके साथ Moto G8 और Moto G Stylus को भी उतारा जा सकता है। आधिकारिक तौर पर लॉन्च किए जाने से पहले एक Motorola स्मार्टफोन को गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह स्मार्टफोन Moto G8 Power है। लिस्टिंग से फोन के कई स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हो गए हैं। Geekbench लिस्टिंग से फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम प्रोसेसर और 4 जीबी रैम होने का ज़िक्र है। फोन को एंड्रॉयड 10 के साथ लिस्ट किया गया है।

Geekbench लिस्टिंग के बारे में जानकारी सबसे पहले GSMArena द्वारा दी गई। यहां पर साफ-साफ 'Motorola Moto G8 Power' लिखा है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर है जिसकी क्लॉक स्पीड 1.8 गीगाहर्ट्ज़ है। पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर दिया जाएगा। लिस्टिंग में 4 जीबी रैम होने का भी ज़िक्र है। उम्मीद है कि लॉन्च के वक्त रैम पर आधारित फोन के और वेरिएंट पेश किए जाएंगे।
 

Moto G8 Power के स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक


Moto G8 Power को एंड्रॉयड 10 सॉफ्टवेयर के साथ लिस्ट किया गया है। Moto सीरीज़ के पुराने स्मार्टफोन को ध्यान में रखा जाए तो मोटो जी8 पावर स्टॉक एंड्रॉयड इंटरफेस के साथ आएगा। हालांकि, इसमें मोटो एक्शन्स जैसे कंपनी के कुछ फीचर्स भी होंगे। बेंचमार्क टेस्ट में मोटो जी8 पावर को Geekbench v5.1 टेस्ट में 311 का स्कोर मिला। इस फोन को मल्टी-कोर टेस्ट में 1,352 का स्कोर हासिल किया।

दावा है कि Moto G8 Power में 6.36 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2300 पिक्सल) डिस्प्ले होगा, 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। मोटो जी8 पावर में चार रियर कैमरे भी होंगे। यहां पर 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा होगा। फोन में 8 मेगापिक्सल का चौथा रियर कैमरा भी दिया जाएगा। सेल्फी की ज़िम्मेदारी एफ/ 2.0 अपर्चर वाले 25 मेगापिक्सल के कैमरे की होगी। स्मार्टफोन 5,000 एमएएच बैटरी के साथ आएगा। यह डुअल-बैंड वाई-फाई सपोर्ट से लैस होगा।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2300 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  3. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  4. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  5. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  6. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  7. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  8. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  9. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  10. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.