Moto G8 Power Lite की तस्वीरें लीक, तीन रियर कैमरे की मिली झलक

Moto G8 Powe Lite में कंपनी स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर की जगह मीडियाटेक के हीलियो पी35 प्रोसेसर का इस्तेमाल कर सकती है।

विज्ञापन
Darab Mansoor Ali, अपडेटेड: 4 मार्च 2020 17:53 IST
ख़ास बातें
  • Moto G8 Power Lite देखने में मोटो जी8 पावर से मेल खाता है
  • फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और होल-पंच डिस्प्ले देखने को मिला है
  • मोटो जी8 पावर लाइट में 5,000 एमएएच क्षमता की बैटरी शामिल हो सकती है

Moto G8 Powe Lite के रेंडर में ट्रिपल रियर कैमरा देखने को मिला है

नए Moto G Power और Moto G Stylus स्मार्टफोन को बीते महीने अमेरिका में लॉन्च करने के बाद Motorola एक और फोन को लाने की तैयारी कर रही है। एक नई लीक से पता चला है कि कंपनी अपने मोटो जी8 पावर हैंडसेट का 'लाइट' वर्ज़न लॉन्च कर सकती है। बता दें कि Moto G8 Power स्मार्टफोन को बीते साल यूरोप में लॉन्च किया गया था। कंपनी के नए फोन को Moto G8 Power Lite के नाम से उतार सकती है।

टिप्सटर रोलेंड क्वांट ने ट्विटर पर मोटो जी8 पावर लाइट के कथित रेंडर्स (ग्राफिक्स से बनी तस्वीरें) साझा किए हैं। डिज़ाइन के लिहाज से यह फोन बहुत हद तक Moto G8 Power जैसा ही लगता है। इसका बैक पैनल मोटो जी8 पावर से मेल खाता है। सबसे अहम अंतर कैमरा सेटअप का लगता है, क्योंकि मोटो जी8 पावर लाइट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जबकि मोटो जी8 पावर चार रियर कैमरों के साथ लॉन्च हुआ था। इसके अलावा फोन में आगे की तरफ होल-पंच डिस्प्ले है। Moto G8 Powe Lite का डाइमेंशन और टेक्सचर्ड बैकपैनल मोटो जी8 पावर वाला जैसा ही है।

GizmoChina की एक रिपोर्ट में इशारा दिया गया है कि मोटो जी8 पावर के लाइट वर्ज़न में कंपनी स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर की जगह मीडियाटेक के हीलियो पी35 प्रोसेसर का इस्तेमाल करेगी। बैटरी 5,000 एमएएच की बनी रहेगी। Moto G8 Power Lite के अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में और कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है।

दिखने में Moto G8 Power Lite बीते महीने अमेरिकी मार्केट में उतारे गए Moto G Power से काफी मेल खाता है। डिज़ाइन लगभग एक जैसा ही है। टेक्सचर्ड बैकपैनल हो या ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, या होल-पंच डिस्प्ले। संभव है कि मोटो जी पावर को ही यूरोपीय मार्केट में मोटो जी8 पावर के नाम से लाया जाएगा।
Advertisement

बता दें कि मोटो जी पावर Android 10 पर काम करता है और यह स्टॉक इंटरफ़ेस के साथ आता है। Moto G Power में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2300 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जो 399ppi पिक्सल डेंसिटी के साथ आता है और इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 88 प्रतिशत है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट दिया गया है। कंपनी ने इस फोन को 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च किया था। Moto G Power में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है। इस सेटअप में f/1.7 अपर्चर के साथ 16-मेगापिक्सल का मेन कैमरा सेंसर, 118 डिग्री के व्यूइंग एंगल के साथ 8-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस, और f/2.2 अपर्टर वाला 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया शामिल हैं। सामने की तरफ एक 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है, जो f/2.0 अपर्चर के साथ आता है। मोटो जी पावर में 10W रैपिड चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000 एमएएच क्षमता की बैटरी दी गई है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2300 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola, Moto G8 Power, Moto G Power, Moto G8 Power Lite
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  2. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  4. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  5. Flipkart दिवाली सेल में ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 5G, सीमित है ऑफर
  6. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  7. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  3. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  4. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  5. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  6. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  7. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  8. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  9. Vivo X500 हुआ चार 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च, 7500mAh की बड़ी बैटरी भी
  10. Moto G47 Power हुआ लॉन्च 108MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.