Moto G8 Plus को मिलना शुरू हुआ Android 10 अपडेट, शामिल हैं ये फीचर्स

Moto G8 Plus लेटेस्ट अपडेट में सिस्टम-वाइड डार्क मोड में भी सुधार किया गया है। अन्य कुछ फीचर्स की बात करें, तो इसमें फोकस मोड और फुल-स्क्रीन नेविगेशन गेस्चर आदि भी शामिल है।

विज्ञापन
शायक मजूमदार, अपडेटेड: 21 जुलाई 2020 14:30 IST
ख़ास बातें
  • Android Pie 9.0 के साथ लॉन्च हुआ था Moto G8 Plus
  • Android 10 अपडेट में मोटो जी8 प्लस को मिले कई नए फीचर्स
  • लेटेस्ट अपडेट का बिल्ड नंबर QPI30.28-Q3-28 है

Moto G8 Plus स्मार्टफोन पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च हुआ था

Moto G8 Plus स्मार्टफोन को कथित तौर पर Android 10 अपडेट मिलना शुरू हो गया है। Motorola ने ऑपरेटिंग सिस्टम का यह लेटेस्ट वर्ज़न फिलहाल स्पेन और ब्राज़ील में रोलआउट किया है। बता दें, पिछले साल अक्टूबर में यह स्मार्टफोन Android Pie 9.0 के साथ लॉन्च किया गया था। हालांकि, यह लेटेस्ट अपडेट कई नए फीचर्स लेकर आया है, जिसमें जुलाई सिक्योरिटी पैच आदि शामिल है। हाल ही में खबर आई थी कि मोटोरोला Android 11 लॉन्च से पहले अपने सभी मिड-रेंज स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 10 अपडेट रोलआउट करने की योजना बना रही है। माना जा रहा है कि एंड्रॉयड 11 को सितंबर में ज़ारी किया जाएगा।

YTECHB की रिपोर्ट के अनुसार, Moto G8 Plus स्मार्टफोन को फिलहाल स्पेन और ब्राज़ील में लेटेस्ट एंड्रॉयड 10 अपडेट मिलना शुरू हुआ है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कुछ यूज़र्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए भी इस अपडेट के मिलने की जानकारी दी है।
 
 

Moto G8 Plus Android 10 update changelog

लेटेस्ट अपडेट का बिल्ड नंबर QPI30.28-Q3-28 है, जो कि कुछ बग फिक्स (समस्याओं का समाधान) और कुछ नए फीचर्स के साथ आया है। इसके अलावा इसमें कुछ सिस्टम इम्प्रूवमेंट्स (बेहतर सिस्टम स्टेबिलिटी) भी शामिल है, साथ ही इसके सिस्टम-वाइड डार्क मोड में भी सुधार किया गया है। अन्य कुछ फीचर्स की बात करें, तो इसमें फोकस मोड और फुल-स्क्रीन नेविगेशन गेस्चर आदि शामिल हैं। इन सब के अलावा मोटो जी8 प्लस स्मार्टफोन का यह एंड्रॉयड 10 अपडेट जुलाई 2020 सिक्योरिटी पैच के साथ आया है।
 

Moto G8 Plus Android 10 update rollout in India?

जैसे कि हमने बताया यह अपडेट फिलहाल ब्राज़ील और स्पेन के यूज़र्स के लिए ज़ारी किया गया है, हालांकि माना जा रहा है कि जल्द ही दूसरे देशों में भी एंड्रॉयड 10 अपडेट को रोलआउट किया जाएगा। GSMArena की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत को पिछले हफ्ते सोक टेस्ट (फाइनल टेस्टिंग) मिलने की उम्मीद थी, जिससे अटकले लगाई जा सकती है कि भारत के मोटो जी8 प्लस यूज़र्स को भी जल्द ही फाइनलाइज़्ड बिल्ड प्राप्त होगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Vivid display
  • Very good stereo speakers
  • Useful software features
  • Decent battery life
  • Cameras fare well in daylight
  • Bad
  • Wide-angle camera only shoots video
  • Underwhelming low-light camera performance
  • Not good for heavy gaming
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro समेत पूरी लिस्ट
  4. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  2. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  4. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  5. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  6. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  7. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  8. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  9. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  10. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.