• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Moto G8 Play के स्पेसिफिकेशन लीक, 4,000 एमएएच बैटरी व मीडियाटेक प्रोसेसर होने का खुलासा

Moto G8 Play के स्पेसिफिकेशन लीक, 4,000 एमएएच बैटरी व मीडियाटेक प्रोसेसर होने का खुलासा

Moto G8 सीरीज़ को आने वाले कुछ महीनों में पेश किए जाने का दावा किया गया है। इस सीरीज़ में भी कुल चार हैंडसेट होंगे- मोटो जी8, मोटो जी8 प्लस, मोटो जी8 पावर और मोटो जी8 प्ले।

Moto G8 Play के स्पेसिफिकेशन लीक, 4,000 एमएएच बैटरी व मीडियाटेक प्रोसेसर होने का खुलासा

Motorola की सबसे पुरानी स्मार्टफोन सीरीज़ है मोटो जी

ख़ास बातें
  • मोटो जी8 प्ले में एचडी+ (720x1520 पिक्सल) स्क्रीन होने का दावा
  • हीलियो पी70 या हीलियो पी60 प्रोसेसर में से एक का हो सकता है इस्तेमाल
  • Moto G8 Play में 4 जीबी तक रैम और 64 जीबी तक स्टोरेज दिए जाने की संभावना
विज्ञापन
करीब 6 महीने पहले Motorola ने अपनी मोटो जी7 सीरीज़ के हैंडसेट से पर्दा उठाया था। इन दिनों इंटरनेट पर मोटो जी8 सीरीज़ चर्चा में है। सबसे पहले इंटरनेट पर कथित मोटो जी8 हैंडसेट की तस्वीरें सामने आईं। अब Moto G8 Play के बारे में जानकारी लीक हुई है। एक ऑनलाइन रिपोर्ट के मुताबिक, मोटो जी8 प्ले में मीडियाटेक प्रोसेसर, एचडी+ स्क्रीन और 4,000 एमएएच की बैटरी होगी।

एक्सडीए डेवलपर्स की मानें तो मोटो जी8 सीरीज़ को आने वाले कुछ महीनों में पेश कर दिया जाएगा। इस सीरीज़ में भी कुल चार हैंडसेट होंगे- मोटो जी8, मोटो जी8 प्लस, मोटो जी8 पावर और मोटो जी8 प्ले। इस वेबसाइट ने सूत्रों के हवाले से मोटो जी8 सीरीज़ के प्ले मॉडल के अहम स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक किए हैं।

खबर है कि मोटो जी8 प्ले को अलग-अलग मॉडल नंबर के साथ उतारा जाएगा जो मार्केट पर निर्भर करेगा। ये मॉडल होंगे- XT2015-2, XT2016-1, XT2016-2। दावा है कि फोन में एचडी+ (720x1520 पिक्सल) स्क्रीन होगी। लेकिन साइज़ के बारे में जानकारी नहीं है। इसके साथ मीडियाटेक प्रोसेसर दिया जाएगा। हीलियो पी70 या हीलियो पी60 प्रोसेसर में किसी एक चिपसेट को इस्तेमाल किया जा सकता है।

इसके अतिरिक्त फोन में 3 जीबी या 4 जीबी रैम, 32 जीबी या 64 जीबी स्टोरेज और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। एनएफसी और डुअल-सिम सपोर्ट भी उपलब्ध होगा, लेकिन यह मार्केट पर निर्भर करेगा।

मोटो जी8 प्ले के एक मॉडल को एफसीसी की साइट पर लिस्ट किया गया था। यहां से फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी और 157.6 मिलीमीटर x 75.4 मिलीमीटर डाइमेंशन का पता चला था।

XDA Developers की वेबसाइट पर बताया गया है कि फोन के दो कलर वेरिएंट होंगे- आइरन और कॉस्मो। इस फोन का एशियाई मार्केट में भी आना तय है।

वहीं, नामी टिप्सटर इवान ब्लास ने ट्विटर पर अभी तक लॉन्च नहीं हुए एक मोटोरोला स्मार्टफोन की तस्वीरें साझा की थीं। माना जा रहा है कि ये तस्वीरें मोटो जी8 हैंडसेट की हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  4. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  8. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  9. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  10. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  11. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »