Moto G7 आज होगा भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Moto G7 India Launch: Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी Motorola आज Moto G7 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करेगी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 मार्च 2019 12:30 IST
ख़ास बातें
  • मोटो जी7 पिछले महीने हुआ था ब्राज़ील में लॉन्च
  • 15,000 रुपये के आसपास हो सकती है Moto G7 की भारत में कीमत
  • स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर से लैस है मोटो जी7

Moto G7 Price in India: 20,000 रुपये से कम हो सकती है मोटो जी7 की भारत में कीमत

Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी Motorola आज Moto G7 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करेगी। लॉन्च इवेंट की शुरुआत कितने बजे होगी फिलहाल इस बारे में जानकारी सामने नहीं आई है। याद करा दें कि फरवरी 2019 में मोटोरोला ने ब्राज़ील में Moto G7 के साथ Moto G7 Play, Moto G7 Plus और Moto G7 Power स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। Moto G7 Power भारत में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है और अब Motorola भारतीय बाजार में एक और नए हैंडसेट मोटो जी7 को उतारने जा रही है। आइए अब आपको Moto G7 की भारत में संभावित कीमत और इसके स्पेसिफिकेशन के बारे में बताते हैं।
 

Moto G7 की भारत में कीमत (उम्मीद)

मोटो जी7 को ब्राज़ील में आयोजित इवेंट के दौरान 299 डॉलर (करीब 20,700 रुपये) में लॉन्च किया गया था। ऐसे में उम्मीद है कि भारत में Moto G7 की कीमत 15,000 रुपये से 20,000 रुपये के बीच हो सकती है। पिछले महीने भारत में लॉन्च हुआ Moto G7 Power ऑनलाइन एवं ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर मिलता है। उम्मीद है कि कंपनी का आगामी स्मार्टफोन Moto G7 भी ऑनलाइन एंव ऑफलाइन बेचा जा सकता है।
Advertisement
 

Moto G7 स्पेसिफिकेशन, फीचर्स

डुअल-सिम वाले मोटो जी7 में 6.24 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2270 पिक्सल) मैक्स विज़न डिस्प्ले है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए यह हैंडसेट कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से लैस है। इसमें 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। फोन 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। फोन में 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है। फोन में जान फूंकने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 15 वाट टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग से लैस है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Moto G7 डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ जुगलबंदी में एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेंसर काम करेगा। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।
Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए Moto G7 में 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ वर्जन 4.2, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, जीपीएस/ ए-जीपीएस, 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी सपोर्ट शामिल है। फोन की लंबाई-चौड़ाई 157x75.3x8 मिलीमीटर और इसका वज़न 172 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2270 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  4. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  2. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  3. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  4. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  7. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  8. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  9. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.