Moto G7 Plus की तस्वीरें लीक, इन खूबियों से हो सकता है लैस

हाल ही में Moto G7 Plus के रेड कलर वेरिएंट की लाइव इमेज़ लीक हुई है। मोटो जी7 प्लस में कौन-कौन से फीचर्स दिए जा सकते हैं, जानें।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 31 जनवरी 2019 10:22 IST
ख़ास बातें
  • Moto G7 Plus में होगा 6.2 इंच का डिस्प्ले
  • Moto G7 Plus में स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर होगा
  • Moto G7 Plus, इस सीरीज़ का सबसे प्रीमियम फोन होगा

Moto G7 Plus की तस्वीरें लीक, इन खूबियों से हो सकता है लैस

Photo Credit: TudoCelular

Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी Motorola अपनी आगामी Moto G7 सीरीज़ को जल्द लॉन्च करने की तैयारी में है। आधिकारिक लॉन्च से पहले मोटो जी7 सीरीज़ के अंतर्गत उतारे जाने वाले हैंडसेट की तस्वीरें लीक होने लगी हैं। हाल ही में Moto G7 Plus की लाइव इमेज़ लीक हुई है। लीक हुई तस्वीर के फ्रंट पैनल पर लगे पैकेजिंग स्टीकर पर लिखा नजर आ रहा है कि मोटो जी7 प्लस में 27 वाट टर्बो पॉवर चार्जिंग, तस्वीर या वीडियो बनाते समय हाथों के हलचल से होने वाले ब्लर इफेक्ट को कम करने के लिए ऑप्टिकल स्टेबलाइजेशन सपोर्ट मिलेगा।

लाइव इमेज़ से Moto G7 Plus के नए रेड कलर वेरिएंट की झलक देखने को मिली है। मोटो जी7 प्लस की लेटेस्ट तस्वीर को ब्राजील के एक पब्लिकेशन TudoCelular द्वारा लीक किया गया है। फोन के साथ रिटेल पैकेजिंग को भी तस्वीर में दर्शाया गया है। सामने आई तस्वीर को देखने से इस बात का पता चलता है कि Moto G7 Plus के फ्रंट पैनल पर टियर ड्रॉप नॉच के साथ फोन के निचले हिस्से पर पतले बेजल और फोटोग्राफी के लिए बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। इस माह के शुरुआत में भी Motorola ब्रांड के आगामी फोन के प्रेस रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) भी लीक हुए थे।
Advertisement

कुछ समय पूर्व मोटोरोला की वेबसाइट पर स्पेसिफिकेशन गलती से लीक हो गए थे। लीक हुए स्पेसिफिकेशन से इस बात की जानकारी मिली थी कि Moto G7 Plus में जान फूंकने के लिए 3,000 एमएएच की बैटरी होगी। कुछ समय पहले सामने आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि हैंडसेट के पिछले हिस्से पर 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर होगा। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज से लैस होगा। लेकिन अब हाल ही में लीक हुई तस्वीर से इस बात का पता चला है कि डुअल रियर कैमरा सेटअप ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट के साथ आएगा।
 
फ्रंट पैनल पर लगे पैकेजिग स्टीकर से पता Moto G7 Plus में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 4 जीबी रैम, 6.2 इंच मैक्स विज़न पैनल का इस्तेमाल होगा। रिटेल बॉक्स के साथ ट्रांसपेरेंट सिलिकॉन प्रोटेक्टिव कवर भी दिया जा सकता है। स्मार्टफोन की कीमत का तो जिक्र नहीं है लेकिन कुछ समय पहले सामने आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि फोन का दाम 360 यूरो (लगभग 29,300 रुपये) होगा। Motorola 7 फरवरी को एक इवेंट आयोजित करने वाली है। मीडिया इनवाइट में किसी स्मार्टफोन का नाम तो नहीं है, लेकिन इस दिन मोटो जी7 सीरीज़ को ही लॉन्च किए जाने के कयास हैं। उम्मीद है कि Motorola इस इवेंट में Moto G7, Moto G7 Plus, Moto G7 Power और Moto G7 Play को लॉन्च करेगी।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  3. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  4. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  5. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  2. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  3. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  4. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  5. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  6. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  8. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  10. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.