Moto G64 5G स्‍मार्टफोन भारत में लॉन्‍च, Rs 15 हजार में 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा, जानें डिस्‍काउंट

Moto G64 में 6.5 इंच का आईपीएस LCD डिस्‍प्‍ले दिया गया है। उसमें पंच-होल डिजाइन है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 16 अप्रैल 2024 12:37 IST
ख़ास बातें
  • Moto G64 5G स्‍मार्टफोन भारत में लॉन्‍च
  • 6 हजार एमएएच बैटरी दी गई है फोन में
  • 15 हजार रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्‍च

Moto G64 5G में डुअल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्‍सल का है और ऑप्टिकल इमेज स्‍टैबलाइजेशन के साथ आता है।

मोटोरोला ने Moto G64 5G स्‍मार्टफोन को भारत में लॉन्‍च कर दिया है। यह पहला फोन है जिसमें मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 7025 प्रोसेसर लगाया गया है। फोन की कीमत (Moto G64 5G Price in India) 15 हजार रुपये से शुरू होती है, जो इसे एक अफोर्डेबल 5G फोन की कैटिगरी में शामिल करती है। फोन में 6 हजार एमएएच की बैटरी, 12 जीबी तक रैम दी गई है। कैमरा 50 मेगापिक्‍सल का है। 120 हर्त्‍ज रिफ्रेश रेट वाला डिस्‍प्‍ले इस फोन में है।  
 

Moto G64 5G Price in India

Moto G64 5G के दो वेरिएंट लॉन्‍च हुए हैं। 8GB RAM + 128GB स्‍टाेरेज मॉडल की कीमत 14,999 रुपये है।  12GB RAM + 256GB मॉडल की कीमत 16,999 रुपये है। फोन को आइस लिलाक, पर्ल ब्लू और मिंट ग्रीन जैसे शेड्स में मोटोरोला की वेबसाइट, फ्लिपकार्ट और रिटेल स्‍टोर्स से लिया जा सकेगा। 

Moto G64 5G में दिलचस्‍पी रखने वाले यूजर्स के लिए कंपनी कुछ ऑफर्स भी लाई है। HDFC बैंक कार्ड यूजर्स को 1100 रुपये तक का इंस्‍टेंट बैंक डिस्‍काउंट दिया जा रहा है। एक बार में पूरा पेमेंट करने वाले एचडीएफसी यूजर्स को 1 हजार रुपये का डिस्‍काउंट जबकि क्रेडिट और डेबिट कार्ड ईएमआई ट्रांजैक्‍शंस पर 1100 रुपये का डिस्‍काउंट दिया जाएगा। 
 

Moto G64 5G specifications, features

Moto G64 में 6.5 इंच का आईपीएस LCD डिस्‍प्‍ले दिया गया है। उसमें पंच-होल डिजाइन है। फोन का डिस्‍प्‍ले फुल एचडी प्‍लस रेजॉलूशन और 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। कोर्निंग गोरिल्‍ला ग्‍लास का प्रोटेक्‍शन भी कंपनी ने दिया है। 

जैसाकि हमने बताया, इस फोन में मीडियाटेका का डाइमेंसिटी 7025 प्रोसेसर है। उसके साथ 8 और 12 जीबी रैम दी गई है। इंटरनल स्‍टोरेज 256 जीबी तक है। फोन में 6,000mAh की बैटरी है। वह 33 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

Moto G64 5G में डुअल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्‍सल का है और ऑप्टिकल इमेज स्‍टैबलाइजेशन के साथ आता है। साथ में 8 एमपी का अल्‍ट्रावाइड लेंस और एक मैक्रो कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्‍सल का है। 
Advertisement

Moto G64 5G फोन Android 14 ओएस पर चलता है, जिस पर MyUX की लेयर है। कंपनी ने एंड्रॉयड 15 अपडेट और 3 साल तक सिक्‍योरिटी अपडेट का वादा किया है। 
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great battery life
  • Good main rear camera
  • Ultra-wide camera offers auto-focus
  • Gorilla Glass protection
  • Bad
  • Eligible for 1 Android OS update
  • 33W charging is slow
  • Thick bezels
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹11000 सस्ता मिल रहा OnePlus का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला स्मार्टफोन
  2. 21 हजार सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! एमआरपी पर सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. Flipkart Freedom Sale: ₹3250 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी वाला Realme फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. फोन की Storage बार-बार हो रही फुल? ये 5 चीजें हटाते ही खाली हो जाएगी जगह
  2. Google Pixel Watch 5 हुई भारत में लॉन्च, Health Guardian फीचर्स, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Google Pixel 11 Pro, Pro XL भारत में लॉन्च हुए 16GB तक रैम, 50MP तीन कैमरा के साथ, जानें कीमत
  4. Google का सबसे महंगा फोल्डेबल फोन Pixel 11 Pro Fold भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  5. 200 मेगापिक्सल के गिंबल कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Honor Robot Phone, जानें प्राइस, फीचर्स
  6. Google Pixel 11 लॉन्च हुआ 4 रंगों में, 12GB रैम, 4,985mAh बैटरी, जानें भारत में कीमत
  7. 21 हजार सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! एमआरपी पर सबसे बड़ा डिस्काउंट
  8. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. Oppo Pad 5 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. ऑनलाइन मीटिंग करते हैं तो सावधान! इस ऐप में मिली खतरनाक खामी, हैकर्स कर सकते हैं सिस्टम एक्सेस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.