Moto G60 और Moto G20 के डिज़ाइन रेंडर और स्पेसिफिकेशन्स लीक, इन खूबियों से हो सकते हैं लैस

Moto G60 के डिस्प्ले के टॉप सेंटर में सेल्फी कैमरे के लिए कटआउट दिया गया है। वहीं, Moto G20 अधिक किफायती विकल्प हो सकता है, क्योंकि इसमें वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच शामिल है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 1 अप्रैल 2021 20:19 IST
ख़ास बातें
  • Moto G60 में होल-पंच डिस्प्ले और 108MP प्राइमरी रियर सेंसर मिलने के आसार
  • Moto G20 वाटरड्रॉप नॉच और क्वाड रियर कैमरा सेटअप से हो सकता है लैस
  • दोनों फोन के डिज़ाइन रेंडर्स के साथ-साथ स्पेसिफिकेशन्स भी लीक

Moto G60 में 108MP क्वाड रियर कैमरा सेटअप शामिल हो सकता है

Moto G60 और Moto G20 के डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन एक टिपस्टर द्वारा लीक किए गए हैं। लीक किए गए रेंडर फोन के आगे और पीछे दोनों तरफ के डिज़ाइन को दिखाते हैं। मोटो जी60 दोनों फोन में अधिक प्रीमियम मॉडल प्रतीत होता है, जिसमें होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिखाई देता है। वहीं, मोटो जी20 को वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच वाले डिस्प्ले के साथ देखा जा सकता है। हालांकि इसमें पीछे की तरफ क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। दोनों फोन के रेंडर में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिखाई देता है।
 

Moto G60 design, specifications (expected)

टिप्सटर अभिषेक यादव ने दो फोन - Moto G60 और Moto G20 के रेंडर और स्पेसिफिकेशन लीक किए हैं। मोटो जी60 के डिस्प्ले के टॉप सेंटर में सेल्फी कैमरे के लिए कटआउट दिया गया है। डिस्प्ले फ्लैट प्रतीत होता है। डिस्प्ले के नीचे छोटी चिन दिखाई देती है और पीछे की तरफ चमकदार ब्लैक फिनिश दी गई है। प्रतीत होता है कि फोन में पीछे के पैनल के ऊपरी बायें कोने में एक आयताकार कैमरा मॉड्यूल है, जिसमें तीन कैमरे वर्टिकली सेट हैं। टिप्स्टर का सुझाव है कि मोटो जी60 में 108-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मिलेगा। फोन में पीछे की ओर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है, जिसमें मोटोरोला लोगो (logo) उभरा हुआ है।
Advertisement

पिछले लीक से पता चला था Moto G60 में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.78-इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,460 पिक्सल) डिस्प्ले होगा। यह 4GB/6GB रैम और 64GB/128GB UFS 2.1 स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में पेश हो सकता है। फोन में पीछे की तरफ 108-मेगापिक्सल का Samsung ISOCELL HM2 प्राइमरी सेंसर, 16-मेगापिक्सल OV16A1Q सेंसर के साथ वाइड-एंगल लेंस और 2-मेगापिक्सल OV02B1b सेंसर के साथ तीसरा सेंसर दिए जाने की खबर है। Moto G60 में आगे की तरफ 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा हो सकता है। फोन को Snapdragon 732G चिपसेट और 6,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
 

Moto G20 design, specifications (expected)

यादव द्वारा लीक किए गए मोटो जी20 रेंडर में फोन को वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिस्प्ले के साथ देखा जा सकता है। इस मॉडल में Moto G60 की तुलना में थोड़ी मोटी चिन है। Moto G20 में पीछे की तरफ ऊपर बायें कोने में आयताकार कैमरा मॉड्यूल है, जिसमें L-शेप में चार सेंसर सेट हैं। फोन में मोटोरोला लोगो के साथ रियर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। मोटो जी20 के बैक पैनल में ब्लू ग्रेडिएंट फिनिश देखी जा सकती है।
Advertisement

Moto G20 को हाल ही में डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ और एफएम रेडियो के साथ यूएस फेडरल कम्युनिकेशंस कमिशन (FCC) सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया था। फोन में 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.