Moto G5S Plus की नई तस्वीरें लीक, दो रियर कैमरे और 5.5 इंच डिस्प्ले होने का खुलासा

लेनोवो की मोटोरोला द्वारा मोटो जी5एस प्लस और मोटो जी5एस लॉन्च करने की तैयारी है। इन दोनों स्मार्टफोन के बारे में पिछले काफ़ी समय से लगातार लीक और ख़बरों में जानकारियां सामने आ रही हैं। अब, मोटो जी5एस प्लस की नई तस्वीरें लीक हुई है जिससे एक बार फिर फोन में डुअल कैमरा होने का खुलासा हुआ है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 17 जुलाई 2017 12:51 IST
ख़ास बातें
  • मोटो जी5एस प्लस की नई तस्वीरें लीक हुईं हैं
  • इससे पहले भी फोन के स्पेसिफिकेशन लीक हुए हैं
  • इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप होने की उम्मीद है
लेनोवो की मोटोरोला द्वारा मोटो जी5एस प्लस और मोटो जी5एस लॉन्च करने की तैयारी है। इन दोनों स्मार्टफोन के बारे में पिछले काफ़ी समय से लगातार लीक और ख़बरों में जानकारियां सामने आ रही हैं। अब, Moto G5S Plus की नई तस्वीरें लीक हुई हैं जिससे एक बार फिर फोन में डुअल कैमरा होने का खुलासा हुआ है। भारत में कंपनी ने पिछले हफ्ते ही बजट स्मार्टफोन मोटो ई4 प्लस लॉन्च किया है। इसके अलावा कंपनी न्यूयॉर्क में 25 जुलाई को एक इवेंट भी आयोजित कर रही है जहां मोटो ज़ेड2 फोर्स या मोटो एक्स4 लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

याद दिला दें कि इससे पहले भी Moto G5S Plus में डुअल रियर कैमरा सेटअप होने की जानकारी सामने आ चुकी है। इसी साल लॉन्च हुए पिछले मोटो जी5 प्लस में सिंगल रियर कैमरा है। लेकिन ख़बरें हैं कि आने वाले मोटो जी5एस प्लस के कैमरे में जी5 प्लस की तुलना में बड़े बदलाव और सुधार किए जाएंगे। सबसे पहले स्लैशलीक्स द्वारा सार्वजनिक की गईं मोटो जी5एस प्लस की नई लीक तस्वीरों से संकेत मिलते हैं कि आने वाले मोटो जी5एस प्लस में 13 मेगापिक्सल के दो सेंसर वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। जबकि आगे की तरफ़ नए फोन में पुराने मोटो जी5 प्लस की तरह ही 8 मेगापिक्सल कैमरा होने की उम्मीद है। मोटो जी5 प्लस में रियर पर 12 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया था।

नई तस्वीर में जी5एस प्लस का अगला और पिछला हिस्सा देखा जा सकता है। नई तस्वीर के अनुसार, फोन में 5.5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले और एक ऑल-एल्युमिनयम बॉडी दी जा सकती है। इसके अलावा फोन के एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा और ब्लूटूथ 4.2 के साथ आने का भी खुलासा हुआ है।
 

मोटो जी5एस प्लस में 4 जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर होने का पता चला है। स्मार्टफोन में 4 जीबी रैम अधिकतम 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होने का भी खुलासा हुआ है। इससे पहले भी टिप्सटर इवान ब्लास द्वारा पोस्ट की गईं जी5एस प्लस की कथित तस्वीरों से फोन में डुअल कैमरा सेटअप और एल्युमिनियम बॉडी होने का पता चला था। इन तस्वीरों से फोन के गोल्ड, सिल्वर और ब्लैक कलर वेरिएंट में आने की जानकारी सामने आई थी।
Advertisement

इसके अलावा टिप्सटर एंद्री यातिम ने भी ट्विटर पर कुछ दिन पहले जानकारी दी थी कि भारत में लेनोवो इन गर्मियों में अपने मोटो जी5एस प्लस, मोटो एक्स4 और मोटो ज़ेड2 फोर्स स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। इन तीनों डिवाइस की सबसे अहम ख़ासियत इनमें रियर पर दिया गया डुअल कैमरा सेटअप है। टिप्सटर का दावा है कि मोटो जी5एस प्लस की कीमत 17,999 रुपये, मोटो एक्स4 की कीमत 20,999 रुपये जबकि मोटो ज़ेड2 फोर्स की कीमत 38,999 रुपये होगी। हालांकि, अभी इन स्मार्टफोन के लॉन्च की किसी तारीख़ का पता नहीं चला है। लेकिन टिप्सटर के मुताबिक, ये सभी स्मार्टफोन इन्हीं गर्मियों के मौसम में जल्द भारत में लॉन्च होंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  2. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  3. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  5. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  6. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  7. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  9. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.