5,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुए Moto G100 और Moto G50, जानें कीमत

Moto G100 के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 499.99 (लगभग 42,500 रुपये) है। इस फोन की सेल यूरोप और लैटिन अमेरिका में पहले शुरू होगी। मोटो जी100 फोन इरिडिसेंट ओशन, इरिडिसेंट स्काई, और स्लेट ग्रे कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 26 मार्च 2021 12:31 IST
ख़ास बातें
  • Moto G100 में स्थित है क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • Moto G50 में दिया गया है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • दोनों फोन में मौजूद है 5,000 एमएएच की बैटरी

Moto G100 फोन इरिडिसेंट ओशन, इरिडिसेंट स्काई, और स्लेट ग्रे कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध है

Moto G100 और Moto G50 को यूरोपियन मार्केट में कंपनी के लेटेस्ट स्मार्टफोन्स के रूप में लॉन्च कर दिया गया है। मोटो जी100 स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर से लैस है, जिसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन के इस चार कैमरे सेटअप का प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है। मोटो जी100 फोन में 3.5mm ऑडियो जैक और सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए डुअल फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी50 स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर से लैस है। कंपनी ने इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है। दोनों ही फोन 5,000 एमएएच की बैटरी से लैस हैं।
 

Moto G100 price

Moto G100 के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 499.99 (लगभग 42,500 रुपये) है।  इस फोन की सेल यूरोप और लैटिन अमेरिका में पहले शुरू होगी। मोटो जी100 फोन इरिडिसेंट ओशन, इरिडिसेंट स्काई, और स्लेट ग्रे कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा।

वहीं, दूसरी ओर Moto G50 स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 229.99 (लगभग 19,500 रुपये) है। वहीं, फोन में एक 4GB जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी उपलब्ध है। इस फोन में आपको स्टील ग्रे और एक्वा ग्रीन कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे। मोटो जी50 फोन आने वाले हफ्तों में चुनिंदा यूरोपियन मार्केट में खरीद के लिए उपलब्ध होंगे।
 

Moto G100 specifications

हाइब्रिड डुअल-सिम (नैनो+ नैनो/माइक्रोएसडी) मोटो जी100 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 पर काम करता है। इसमें 6.7 इंच का फुल एचडी+ (1,080x2,520 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले मिलता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट, 21:9 आस्पेक्ट रेशियो, HDR10 और 85 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ आता है। Moto G100 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 8 GB रैम व 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है, जिसके आप 1 टीबी तक बढ़ा सकते हैं।
Advertisement

फोटोग्राफी के लिए मोटो जी100 फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा f/1.7 लेंस के साथ 64 मेगापिक्सल का है। सेटअप में f/2.2 लेंस और 117 डिग्री फिल्ड ऑफ व्यू के साथ 16 मेगापिक्सल का का वाइ-एंगल सेंसर, f/2.4 लेंस के साथ 2 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर और Time of Flight सेंसर मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में डुअल कैमरा दिया गया है, जिसमें f/2.2 लेंस के साथ 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मौजूद है

मोटो जी100 में 5,000mAh की बैटरी शामिल है, जो 20W टर्बोपावर चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5जी, 3.5mm ऑडियो जैक, ब्लूटूथ वी5.1, वाई-फाई 6, जीपीएस आदि शामिल है। फोन का डायमेंशन 168x74x10mm और वज़न 207 ग्राम है। इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। इसके अलावा इसमें फेस अनलॉक भी दिया गया है।
Advertisement
 

Moto G50 specifications

हाइब्रिड डुअल-सिम (नैनो+ नैनो/हाईब्रिड) मोटो जी50 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 पर काम करता है। इसमें 6.5 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले मिलता है, जो 269 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी और 85 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ आता है। Moto G50 फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 4 GB रैम मौजूद है। स्टोरेज के मामले में फोन में 64 जीबी व 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है, जिसे आप 1 टीबी तक बढ़ा सकते हैं।

फोटोग्राफी के लिए मोटो जी50 फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा f/1.7 लेंस के साथ 48 मेगापिक्सल का है। सेटअप में f/2.4 लेंस के साथ 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और f/2.4 लेंस के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में f/2.2 लेंस के साथ 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

मोटो जी50 में 5,000 एमएएच की बैटरी के साथ 15 वॉट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ वी5, एनएफसी, जीपीएस, 3.5mm ऑडियो जैक, Wi-Fi 802.11 ac और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। फोन का डायमेंशन 165x75x9mm और भार 192 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + ToF

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2520 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.