मोटो जी5 बनाम नोकिया 5 बनाम रेडमी 3एस प्राइम: कौन सा फोन है आपके लिए बेहतर?

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 27 फरवरी 2017 18:54 IST
ख़ास बातें
  • तीनों फोन मेटल चेसिस के साथ आते हैं
  • इन तीनों फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है
  • तीनों में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है
मोटोरोला और नोकिया दोनों ने बार्सिलोना में अपने किफ़ायती मोटो जी5 और नोकिया 5 हैंडसेट लॉन्च किए। इन दोनों में एक महत्वपूर्ण समानता है- स्नैपड्रैगन 430 प्रोससेर का इस्तेमाल। ये स्मार्टफोन शानदार स्पेसिफिकेशन के साथ आते हैं और किफ़ायती सेगमेंट में अपनी जगह बनाते हैं। और दोनों ही एक-दूसरे को कड़ी टक्कर भी देते हैं। दोनों ही कंपनिया दूसरी स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों को भी इस रेंज सेगमेंट में टक्कर देंगी।

मोटो जी5 और नोकिया 5 की टक्कर शाओमी रेडमी 3एस प्राइम से है। शाओमी मिड-रेंज सेगमेंट की एक बड़ी खिलाड़ी है और रेडमी 3एस प्राइम में बेहद वाज़िब दाम में शानदार स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं। जानें ये सभी स्मार्टफोन कागजों पर एक-दूसरे को किस तरह टक्कर देते हैं।
Advertisement


मोटो जी5, नोकिया 5 और रेडमी 3एस प्राइम की कीमत
Advertisement
शाओमी रेडमी 3एस प्राइम को अगस्त 2016 में 8,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। नोकिया 5 और मोटो जी5 की तुलना करें तो अभी ये स्मार्टफोन भारत नहीं पहुंचे हैं। मोटो जी5 के 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 199 यूरो (करीब 14,000 रुपये) है जबकि नोकिया 5 की कीमत 189 यूरो (करीब 13,500 रुपये) रखी गई है।

मोटो जी5, नोकिया 5 और रेडमी 3एस प्राइम स्पेसिफिकेशन
Advertisement
नोकिया 5 में 5.2 इंच का डिस्प्ले है जबकि बाकी दोनों फोन में 5 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। हालांकि, रिज़ॉल्यूशन के हिसाब से देखें तो मोटो जी5 फुल-एचडी रिज़ॉल्यूशन के साथ जीत जाता है। जबकि बाकी दोनों फोन में एचडी रिज़ॉल्यूशन है। जैसा कि हमने बताया कि तीनों स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर दिया गया है। रेडमी 3एस प्राइम में 3 जीबी रैम है जबकि मोटो जी5 में भी 3 जीबी रैम दिया गया है (हालांकि, इस वेरिएंट की कीमत ज्यादा है)। नोकिया 5 से तुलना करें तो इस फोन में 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज दी गई है। रेडमी 3एस प्राइम में 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है और मोटो जी5 स्मार्टफोन 16 जीबी और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा। इन सभी स्मार्टफोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

तीनों फोन में फ्लैश सपोर्ट के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फ्रंट की बात करें तो रेडमी 3एस प्राइम और मोटो जी5 में 5 मेगापिक्सल कैमरा है जबकि नोकिया 5 एमपीएस में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। रेडमी 3एस प्राइम में सबसे ज्यादा 4100 एमएएच की बैटरी है। नोकिया 5 में 3000 एमएएच की बैटरी और मोटो जी5 की बैटरी 2800 एमएएच की बैटरी दी गई है।
Advertisement

नोकिया 5 और मोटो जी5 क्रमशः लेटेस्ट एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा और एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है। जबकि रेडमी 3एस प्राइम पुराने एंड्रॉयड 6.0.1 आधारित मीयूआई 7 पर चलता है। तीनों फोन में डुअल-सिम सपोर्ट है। (नोकिया के लिए नैनो सिम और रेडमी 3एस प्राइम के लिए माइक्रो-सिम)

मोटो जी5, नोकिया 5 और रेडमी 3एस प्राइम के फ़ीचर
Advertisement
तीनों ही स्मार्टफोन मेटल डिज़ाइन के साथ आते हैं। मोटो जी5 में रिमूवेबल बैटरी है। नोकिया 5 और मोटो जी5 में होम बटन में ही फिंगरप्रिंट स्कैनर इंटीग्रेटेड है जबकि रेडमी 3एस प्राइम में रियर पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

ये तीनों स्मार्टफोन कागजों पर अच्छे लगते हैं। हालांकि, भारत में पहुंचने पर इन फोन की कीमतें घटने की उम्मीद है। रेडमी 3एस प्राइम किफ़ायती दाम के हिसाब से शानदार स्पेसिफिकेशन ऑफर करता है। नोकिया और मोटोरोला के फोन लेटेस्ट सॉफ्टवेयर पर चलते हैं और इस वजह से पुराने रेडमी 3एस प्राइम के मुकाबले थोड़ा आगे रहते हैं।
 
नोकिया 5 बनाम मोटोरोला मोटो जी5 बनाम शाओमी रेडमी 3एस प्राइम

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
-
डिज़ाइन रेटिंग
-
डिस्प्ले रेटिंग
-
सॉफ्टवेयर रेटिंग
-
परफॉर्मेंस रेटिंग
-
बैटरी लाइफ रेटिंग
-
कैमरा रेटिंग
-
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग
-

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
5.20 इंच5.00 इंच5.00 इंच
प्रोसेसर
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430
फ्रंट कैमरा
8-मेगापिक्सल5-मेगापिक्सल5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
13-मेगापिक्सल13-मेगापिक्सल13-मेगापिक्सल
रैम
2 जीबी3 जीबी3 जीबी
स्टोरेज
16 जीबी16 जीबी32 जीबी
बैटरी क्षमता
3000 एमएएच2800 एमएएच4100 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड 7.1.1एंड्रॉ़यड 7.0एंड्रॉ़यड 6.0.1
रिज़ॉल्यूशन
720x1280 पिक्सल1080x1920 पिक्सल720x1280 पिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
5.205.005.00
रिज़ॉल्यूशन
720x1280 पिक्सल1080x1920 पिक्सल720x1280 पिक्सल
पिक्सल प्रति इंच (पीपीआई)
-441-

हार्डवेयर

प्रोसेसर
ऑक्टा-कोर1.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर1.1 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडल
Qualcomm Snapdragon 430Qualcomm Snapdragon 430Qualcomm Snapdragon 430
रैम
2 जीबी3 जीबी3 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
16 जीबी16 जीबी32 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
हांहांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप
माइक्रोएसडीमाइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)
128128128

कैमरा

रियर कैमरा
13-मेगापिक्सल13-मेगापिक्सल13-मेगापिक्सल
रियर फ्लैश
एलईडीदोहरी एलईडीएलईडी
फ्रंट कैमरा
8-मेगापिक्सल5-मेगापिक्सल5-मेगापिक्सल

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन
--MIUI 7

कनेक्टिविटी

वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
802.11 ए/बी/जी/एन/एसी802.11 ए/बी/जी/एन-
ब्लूटूथ
हांहांहां
एनएफसी
हांनहींनहीं
इंफ्रारेड डायरेक्ट
नहींनहींहां
यूएसबी ओटीजी
हांहांहां
सिम की संख्या
222
Wi-Fi Direct
नहींनहींनहीं
Mobile High-Definition Link (MHL)
नहींनहींनहीं

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिममाइक्रो सिम
4जी/ एलटीई
हांहांहां

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहांहां

सेंसर

कंपास/ मैगनेटोमीटर
हांनहींहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हांहांहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
हांहांहां
जायरोस्कोप
हांहांहां
बैरोमीटर
नहींनहींनहीं
टेंप्रेचर सेंसर
नहींनहींनहीं

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  6. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  8. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.