Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग

Moto G47 Power की बैटरी 7,000mAh कैपिसिटी के लिए प्रोमोट की जा सकती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 अक्टूबर 2026 08:20 IST
ख़ास बातें
  • लिस्टिंग के अनुसार यह फोन 78 घंटे और 19 मिनट तक का बैकअप दे सकता है।
  • यह 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस होकर आ सकता है।
  • धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग मिल सकती है।

फोन Moto G47 का एक पावर वर्जन हो सकता है जिसमें अपग्रेडेड स्पेसिफिकेशंस देखने को मिलेंगे।

Photo Credit: Motorola

Moto G47 Power को मोटोरोला अपने अगले स्मार्टफोन के रूप में जल्द लॉन्च कर सकती है। यह फोन Moto G47 का एक पावर वर्जन हो सकता है जिसमें अपग्रेडेड स्पेसिफिकेशंस देखने को मिलेंगे। Moto G47 को कंपनी ने इसी साल अप्रैल में लॉन्च किया था। फोन 5200mAh बैटरी से लैस होकर आता है। अब इसका बड़ी बैटरी वाला एडिशन मार्केट में लाने की तैयारी होती दिख रही है। इसकी बैटरी कैपिसिटी 7000mAh की बताई जा रही है। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

Motorola G47 Power अपकमिंग मोटोरोला फोन के रूप में जल्द ही मार्केट में एंट्री कर सकता है। फोन को कथित रूप से यूरोपियन डेटाबेस में स्पॉट किया गया है। एक्सपर्टपिक की रिपोर्ट के अनुसार, Moto G47 Power को यूरोप के EPREL डेटाबेस में देखा गया है जो कि एनर्जी एफिशिएंसी को बताता है। फोन यहां पर मॉडल नम्बर XT2625-15 के साथ देखा गया है। लिस्टिंग से पता चलता है कि इसकी बैटरी कैपिसिटी 6,790mAh की होगी। जबकि इससे पहले आए Moto G47 में 5200mAh बैटरी मिलती है। 

Moto G47 Power की बैटरी कैपिसिटी 7,000mAh के लिए प्रोमोट की जा सकती है। यहीं से फोन के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के बारे में भी पता चलता है। यह 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस होकर आ सकता है। जबकि स्टैंडर्ड मॉडल में कंपनी 20W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट देती है। बैटरी के बारे में एक और अहम जानकारी यहां से मिलती है। यह फोन 78 घंटे और 19 मिनट तक का बैकअप दे सकता है। बैटरी की ड्यूरेबिलिटी भी यहां से पता चलती है। कहा गया है कि यह 1200 चार्ज साइकल के लिए रेट की गई है। इसे एनर्जी एफिशिएंसी में क्लास A, और रिपेयरेबिलिटी में क्लास B रेट किया गया है। 

इसके अलावा अपकमिंग मोटोरोला फोन डस्ट और वाटर रसिस्टेंस रेटिंग से भी लैस बताया गया है। इसमें धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग मिल सकती है। इस मोबाइल के साथ कंपनी 5 साल तक के सिक्योरिटी अपडेट दे सकती है। रिपोर्ट में कीमत को लेकर भी अहम अपडेट मिलता है। फोन का 4GB RAM + 128GB वेरिएंट €350 (लगभग 37,000 रुपये) में मार्केट के अंदर दस्तक दे सकता है। इसके अलावा फोन के बाकी स्पेसिफिकेशंस अभी पर्दे में है। जल्द ही इस फोन को लेकर कोई अधिकारिक अपडेट कंपनी की ओर से सामने आ सकता है। 
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 6300

फ्रंट कैमरा

8-अल्ट्रापिक्सल

रियर कैमरा

108-अल्ट्रापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

720x1604 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Ultra होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च!
#ताज़ा ख़बरें
  1. सर्दियां आ गई हैं! रूम हीटर का इस्तेमाल करते समय जान लें सुरक्षा से जुड़ी ये जरूरी बातें
  2. Samsung लाई सस्ता फोन, Super AMOLED स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग से लैस, जानें कीमत
  3. Vivo X500e ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 7200mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  4. ₹3350 सस्ता मिल रहा iQOO का 7600mAh बैटरी वाला फोन!
  5. ChatGPT मेकर OpenAI ने Apple पर लगाया ट्रेड सीक्रट चोरी करने का आरोप, दायर किया कानूनी मामला
  6. MG Motor की Comet EV हुई महंगी, जानें नए प्राइसेज
  7. iQOO Z12 Turbo में मिलेगी 8GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप! Geekbench पर स्पॉट
  8. Oppo Pad 6 F Lite टैबलेट ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, दो कैमरा के साथ 11000mAh बैटरी!
  9. Realme 17 Ultra होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च!
  10. Instagram की रील TV की बड़ी स्क्रीन पर चलेंगी! Meta भारत में ला रही 'इंस्टाग्राम फॉर टीवी', जानें कब होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.