Moto G45 5G कल होगा पेश, लॉन्च से पहले जानें स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स

Moto G45 5G में 6.5 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन दिया गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 20 अगस्त 2024 17:03 IST
ख़ास बातें
  • Moto G45 5G में 6.5 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
  • Moto G45 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Moto G45 5G में 5,000mAh की बैटरी है।

Moto G45 5G में 5,000mAh की बैटरी है।

Photo Credit: Motorola

Motorola भारतीय बाजार में कल यानी कि 21 अगस्त को अपना नया स्मार्टफोन Moto G45 5G  लॉन्च करने वाला है। फ्लिपकार्ट पर इस स्मार्टफोन का आधिकारिक लैंडिंग पेज लाइव हो चुका है, जहां आगामी स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस का काफी हद तक खुलासा हो गया है। मोटोरोला की ऑफिशियल साइट पर स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस का पता चल गया है। मोटोरोला का आगामी स्मार्टफोन वीगन लेदर लुक के साथ तीन कलर ऑप्शन में आएगा। यहां हम आपको Moto G45 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Moto G45 5G Features & Specifications


फ्लिपकार्ट लैंडिंग पेज के अनुसार, Moto G45 5G में 6.5 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन दिया गया है। पंच होल डिजाइन वाली डिस्प्ले में 240Hz टच सैंपलिंग रेट है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर है। स्टोरेज के मामले में इस स्मार्टफोन में 8GB RAM और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल क्वॉड पिक्सल कैमरा है। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इस स्मार्टफोन में टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है। प्रीमियम वीगन लेदर डिजाइन वाला यह स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन में डॉल्बी एटम्स सपोर्ट के साथ ऑडियो सेटअप है।
Advertisement

मोटोराला की ऑफिशियल साइट के अनुसार, Moto G45 5G एंड्रॉइड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। सिक्योरिटी के लिहाज से इस स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट रीडर और फेस अनलॉक मिलेगा। सेंसर की बात करें तो इस स्मार्टफोन में साइड फिंगरप्रिंट रीडर, प्रोक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरोमीटर सेंसर, एंबिएंट लाइट सेंसर, जाइरोस्कोप सेंसर, एसएआर सेंसर, सेंसर हब और ई-कम्पास सेंसर मिलेगा। डाइमेंशन की बात करें तो फोन की लंबाई 162.7 मिमी, चौड़ाई 74.64 मिमी, मोटाई 8.03 मिमी और वजन 183 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, 5जी और जीपीएस शामिल होगा। यह फोन IP52 रेटिंग के साथ आएगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.