मोटो जी4, जी4 प्लस और जी4 प्ले अमेज़न इंडिया पर मिल रहे हैं सस्ते में

मोटो जी4, जी4 प्लस और जी4 प्ले अमेज़न इंडिया पर मिल रहे हैं सस्ते में
ख़ास बातें
  • अमेज़न इंडिया पर मोटो जी4 सीरीज़ के स्मार्टफोन पर छूट मिल रही है
  • स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक क्रेडिट कार्ड के साथ 10 प्रतिशत का कैशबैक ऑफर है
  • मोटो जी4, जी4 प्लस और मोटो जी4 प्ले पर डिस्काउंट है
विज्ञापन
क्रिसमस और नए साल के मौके पर अमेज़न इंडिया ने अपनी मोटो जी4 सीरीज के स्मार्टफोन पर शानदार ऑफर का ऐलान किया है। अमेज़न पर मोटो जी4, मोटो जी4 प्लस और मोटो जी4 प्ले स्मार्टफोन पर एक्सचेंज ऑफर के साथ छूट भी मिल रही है। अमेज़न पर ये स्पेशल डिस्काउंट ऑफर 20 दिसंबर से जनवरी 2017 के मध्य तक चलेंगे।

ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया पर स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक क्रेडिट कार्ड के साथ खरीदारी करने पर 10 प्रतिशत का अतिरिक्त कैशबैक भी मिलेगा। क्रेडिट/डेबिट और नेट बैंकिंग के जरिए इलेक्ट्रॉनिक भुगतान करने पर अमेज़न इंडिया 1,000 रुपये का कैशबैक अमेज़न गिफ्ट कार्ड के तौर पर दे रही है। इस कार्ड के जरिए  ग्राहक अमेज़न से कोई भी खरीदारी कर सकते हैं। इसके अलावा इन स्मार्टफोन पर नो कॉस्ट ईएमआई विकल्प भी दिया जा रहा है।
 
moto

मोटो जी4 प्ले की कीमत 8,999 रुपये है और अमेज़न पर यह 500 रुपये की छूट के साथ 8,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह ऑफर 20 व 21 दिसंबर तक ही है। 22 दिसंबर से अमेज़न इंडिया पर यह फोन खरीदने पर यूज़र को अमेज़न पे वॉलेट में 1,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। मोटो जी4 प्ले को पुराने स्मार्टफोन से एक्सचेंज करने पर 6,600 रुपये तक की छूट मिल सकती है। एक्सचेंज के बाद फोन को 2,399 रुपये तक की कीमत पर खरीदा जा सकता है। अगर अमेज़न पे कैशबैक को भी इसमें शामिल कर लें तो फोन की कीमत 1,399 रुपये तक ही रह जाती है। इसके अलावा स्टैंडर्ड चार्टर्ड क्रेडिट कार्ड के साथ 10 प्रतिशत का अतिरिक्त लाभ भी मिलेगा।

मोटोरोला मोटो जी4 (16 जीबी) की कीमत 12,499 रुपये है और अमेज़न इंडिया ऑफर में इस पर 2,000 रुपये डिस्काउंट मिल रहा है। इसी तरह मोटो जी4 के 32 जीबी वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है लेकिन 2,000 रुपये की छूट के बाद इसे 11,999 रुपये में खरीद सकते हैं। पुराने स्मार्टफोन से एक्सचेंज करने पर नए मोटो जी4 पर 8,550 रुपये तक का डिस्काउंट पाया जा सकता है। सभी ऑफर व डिस्काउंट के साथ 16 जीबी वेरिएंट की कीमत 1,949 रुपये और 32 जीबी वेरिएंट की कीमत 3,499 रुपये तक आ जाती है। इसके अलावा, स्टैंडर्ड चार्टर्ड क्रेडिट कार्ड के साथ 10 प्रतिशत का अतिरिक्त लाभ भी मिलेगा।
 
moto g4 plus

मोटोरोला मोटो जी4 प्लस की बात करें तो 16 जीबी वेरिएंट (एमआरपी 13,499 रुपये) 1,000 रुपये की छूट के साथ 12,499 रुपये में उपलब्ध है। जबकि 32 जीबी वेरिएंट (एमआरपी 14,999 रुपये) 1,000 रुपये की छूट के बाद अमेज़न इंडिया पर 13,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

इसके अलावा फोन को पुराने स्मार्टफोन के साथ एक्सचेंज करने पर 10,035 रुपये का लाभ लिया जा सकता है। एक्सचेंज के बाद 16 जीबी वेरिएंट की कीमत 2,464 रुपये और 32 जीबी वेरिएंट की कीमत 3,964 रुपये तक आ जाती है। एक बार फिर स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक के क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10 प्रतिशत तक कैशबैक मिल जाएगा।

इसके अलावा मोटो एक्स फोर्स पर 8,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। अमेज़न इंडिया पर मोटो एक्स फोर्स को 26,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  2. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  4. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  6. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  7. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  8. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
  9. Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
  10. रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »