मोटो जी4 की कथित तस्वीर लॉन्च से पहले सार्वजनिक

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 16 मई 2016 11:46 IST
मोटोरोला के अगले मोटो हैंडसेट को मंगलवार को लॉन्च किया जाना है। इससे पहले हैंडसेट से जुड़ी जानकारियों के लीक होने का सिलसिला और तेज हो गया है। अभी कुछ दिन पहले ही मोटो जी4 में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 3 जीबी रैम होने का पता चला था। अब इस हैंडसेट का एक रेंडर इमेज सार्वजनिक किया गया है। दूसरी तरफ, कथित मोटो जी4 और जी4 प्लस को फेडरल कम्युनिकेशन्स कमिशन द्वारा पास कर दिया गया है।

दरअसल, मोटो जी के रेंडर इमेज को नामी टिप्सटर इवान ब्लास द्वारा साझा किया गया है। उन्होंने शनिवार को अपने ट्विटर हैंडल से एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें लिखा था, ''Say Hello to your little Bro"। हालांकि, उन्होंने इस ट्वीट के साथ हैंडसेट के नाम के बारे में कुछ भी नहीं बताया जिसे लेकर असमंजस की स्थिति पैदा हो गई। कई मीडिया रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि यह तस्वीर मोटो ई के तीसरे जेनरेशन हैंडसेट की है। लेकिन इवान ने रविवार को एक और ट्वीट करके साफ कर दिया कि साझा की गई तस्वीर मोटो जी की है।

दूसरी तरफ, मोटोरोला के दो फोन एफसीसी द्वारा सर्टिफाई किए गए हैं। इन डिवाइस के मॉडल नंबर एक्सटी1622 और एक्सटी1642 हैं। इसके आधार पर कहा जा रहा है कि ये मोटो जी4 और जी4 प्लस हैंडसेट हो सकते हैं। गौरतलब है कि पिछले साल लॉन्च किया गया मोटो जी3 हैंडसेट का मॉडल नंबर एक्सटी1540 था।  

हाल ही में बेंचमार्क साइट गीकबेंच पर मोटोरोला मोटो जी (4) नाम से एक मोबाइल को लिस्ट किया गया था। लिस्टिंग से पता चला कि यह स्मार्टफोन क्वालकॉम के ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 3 जीबी रैम से लैस होगा। इसके अलावा हैंडसेट एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। गीकबेंच लिस्टिंग से किसी और स्पेसिफिकेशन का ज़िक्र नहीं किया गया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola, Moto G4, Moto G4 Plus, Moto G4 Specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  3. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  4. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  3. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  8. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  9. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  10. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.