5,000mAh बैटरी, 50MP कैमरे वाला Moto G32 लॉन्च, कम कीमत में गजब फीचर्स

स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 680 SoC के साथ 4GB रैम दी गई है। फोटोज और वीडियोज के लिए Moto G32 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP प्राइमरी सेंसर के साथ f/1.8 अपर्चर लेंस मौजूद है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 9 अगस्त 2022 17:39 IST
ख़ास बातें
  • Moto G32 के 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है।
  • Moto G32 ड्यूल-सिम नियर-स्टॉक एंड्राइड 12 पर काम करता है।
  • Moto G32 में 6.5-इंच की फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल्स) LCD स्क्रीन है।

Moto G32 में 6.5-इंच की डिस्प्ले के साथ 90Hz का रिफ्रेश रेट है।

Photo Credit: Motorola

Moto G32 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। G सीरीज में मोटोरोला का यह लेटेस्ट स्मार्टफोन है। इस हैंडसेट में 6.5-इंच की डिस्प्ले के साथ 90Hz का रिफ्रेश रेट, स्नैपड्रैगन 680 SoC, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 50MP मुख्य कैमरा, 5000mAh की बैटरी, नियर स्टॉक एंड्राइड एक्सपीरियंस, एंड्राइड 12 दिया गया है। Moto G32 Thinkshield सिक्योरिटी और डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस IP52 रेटिंग के साथ आता है। स्मार्टफोन में स्पोर्ट्स स्टीरियो स्पीकर के साथ डॉल्बी एटमॉस भी दिया गया है। 
 

Moto G32 भारत में कीमत और उपलब्धता 


Moto G32 के 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है। यह मिनरल ग्रे और साटन सिल्वर कलर में आता है। स्मार्टफोन भारत में खरीदने के लिए 16 अगस्त से फ्लिपकार्ट पर और ऑफलाइन उपलब्ध होगा। HDFC बैंक कार्ड उपभोक्ता हैंडसेट पर 10 प्रतिशत के इंस्टेंट डिस्काउंट का लाभ उठा सकते हैं। इससे हैंडसेट को 11,749 रुपये में खरीदा जा सकेगा। Jio उपभोक्ताओं के लिए भी एक ऑफर मौजूद है। Jio यूजर्स को रिचार्ज पर Rs. 2,000 तक के कैशबैक के साथ Zee5 के  Rs. 2,549 के वार्षिक सब्सक्रिप्शन पर  Rs. 549 का डिस्काउंट मिलेगा। 
 

Moto G32 के स्पेसिफिकेशन्स 


स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Moto G32 ड्यूल-सिम नियर-स्टॉक एंड्राइड 12 पर काम करता है। इसमें 6.5-इंच की फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल्स) LCD स्क्रीन के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट और 20:9 का आस्पेक्ट रेश्यो दिया गया है। स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 680 SoC के साथ 4GB रैम दी गई है। फोटोज और वीडियोज के लिए Moto G32 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP प्राइमरी सेंसर के साथ f/1.8 अपर्चर लेंस मौजूद है। इसमें 8MP सेंसर के साथ f/2.2 अपर्चर अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2MP मैक्रो सेंसर के साथ f/2.4 अपर्चर लेंस दिया गया है। इस हैंडसेट में f/2.4 के साथ 16MP का सेल्फी शूटर दिया गया है। 
Advertisement

Moto G32 में 64GB की स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के मामले में इसमें ड्यूल-बैंड Wi-Fi, 4G LTE, ब्लूटूथ v5.2, 3.5mm हैडफोन पोर्ट, और यूएसबी टाइप-सी मौजूद है। इसमें 5,000mAh बैटरी दी गई है जो 33W TurboPower फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। Moto G32 में ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स और ड्यूल माइक्रोफोन्स भी दिए गए हैं। हैंडसेट फेस अनलॉक और साइड में दिए गए फिंगरप्रिंट सेंसर को सपोर्ट करता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Moto G32, Moto G32 Price, Moto G32 Specifications

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  2. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  3. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  4. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  6. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  7. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  8. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  9. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  10. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  2. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  3. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  4. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  6. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  7. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  8. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  9. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  10. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.