6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Moto ला रही नया स्‍मार्टफोन, इस दिन होगा भारत में लॉन्‍च

Moto G24 Power : इसे कंपनी की ऑफ‍िशियल वेबसाइट, फ्लिपकार्ट और रिटेल स्‍टोर्स से लिया जा सकेगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 24 जनवरी 2024 15:07 IST
ख़ास बातें
  • मोटोरोला का नया फोन हो रहा है लॉन्‍च
  • Moto G24 Power को 30 जनवरी को पेश किया जाएगा
  • फ्लिपकार्ट पर माइक्रोसाइट में दी गईं जानकारियां

Flipkart पर Moto G24 Power के नाम से एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी बना दी गई है।

Photo Credit: Flipkart

Moto G24 Power : ऐसा लगता है कि मोटोरोला साल 2024 में ढेर सारी डिवाइसेज लॉन्‍च करने वाली है। कंपनी ने हाल ही में Moto G34 5G को ‘सस्‍ती' कीमत में पेश किया है और अब वह Moto G24 Power नाम से नया स्‍मार्टफोन भारत में लाने जा रही है। मोटोरोला ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स' पर बताया है कि G24 पावर को 30 जनवरी को लॉन्‍च किया जाएगा। इसे कंपनी की ऑफ‍िशियल वेबसाइट, फ्लिपकार्ट और रिटेल स्‍टोर्स से लिया जा सकेगा।  

Flipkart पर Moto G24 Power के नाम से एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी बना दी गई है। इसमें फोन के प्रमुख स्‍पेसिफ‍िकेशंस के बारे में बताया गया है। डिवाइस को ग्रे और ब्‍लू कलर ऑप्‍शंस में लाया जाएगा। फोन का बैक सपाट है, ज‍िसके टॉप कॉर्नर में कैमरा मॉड्यूल एक उठे हुए फ्रेम वाला है। 
 

Moto G24 Power में HD+ रेजॉलूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.6 इंच का पंच-होल डिस्प्ले होगा। इसमें 16MP का फ्रंट-फेसिंग सेल्फी स्नैपर होगा। कंपनी ने कन्‍फर्म किया है कि फोन में 50 मेगापिक्‍सल का मेन रियर कैमरा होगा साथ ही 2MP मैक्रो लेंस दिया जाएगा। इस फोन में डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं।
Advertisement

यह भी कन्‍फर्म हो गया है कि Moto G24 Power में मीडियाटेक का हीलियो G85 प्रोसेसर होगा। यह 4GB और 8GB रैम ऑप्‍शंस में आएगा। इंटरनल स्‍टोरेज 128 जीबी तक होगा। यह वर्चुअल रैम टेक्‍नॉलजी को भी सपोर्ट करेगा। अपकमिंग स्‍मार्टफोन में 6 हजार एमएएच की बैटरी होगी, जो 33 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन को लेटेस्‍ट एंड्रॉयड ओएस 14 के साथ पैक किया जाएगा। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.