6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे धांसू फीचर्स वाले फोन Moto G15, G15 Power हुए लॉन्च, जानें फुल स्पेसिफिकेशंस

स्मार्टफोन्स में IP54 रेटिंग दी गई है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 18 दिसंबर 2024 10:02 IST
ख़ास बातें
  • इनमें MediaTek Helio G81-Ultra चिपसेट लगा है।
  • फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए 50MP मेन कैमरा सेंसर इनमें मिलता है।
  • डिस्प्ले पर Corning Gorilla Glass 3 का प्रोटेक्शन दिया गया है।

Moto G15 में 6.72 इंच का FHD प्लस LCD डिस्प्ले मिलता है।

Photo Credit: Motorola

Motorola के लेटेस्ट स्मार्टफोन Moto G15 और Moto G15 Power ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किए गए हैं। दोनों ही अफॉर्डेबल स्मार्टफोन कहे जा रहे हैं। इनमें MediaTek Helio G81-Ultra चिपसेट लगा है। स्मार्टफोन्स में IP54 रेटिंग मिलती है। डिवाइसेज में 6000mAh तक की विशाल बैटरी दी गई है। फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए 50MP मेन कैमरा सेंसर इनमें मिलता है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और सभी स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से। 
 

Moto G15, G15 Power price

Moto G15, G15 Power स्मार्टफोन्स को कंपनी ने यूरोप, मध्य पूर्व, लेटिन अमेरिका, और एशिया पेसिफिक जैसे मार्केट्स में लॉन्च किया है। इनकी कीमत का खुलासा अभी तक नहीं किया गया है। 
 

Moto G15, G15 Power specifications

Moto G15 और G15 Power, दोनों ही स्मार्टफोन्स में 6.72 इंच का FHD प्लस LCD डिस्प्ले मिलता है। इनमें 2400×1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन दिया गया है। डिस्प्ले पर Corning Gorilla Glass 3 का प्रोटेक्शन दिया गया है। ये 60Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करते हैं। 

मोटोरोला के लेटेस्ट स्मार्टफोन MediaTek Helio G81-Ultra ऑक्टाकोर चिपसेट से लैस हैं। साथ में ग्राफिक्स के लिए ARM Mali-G52 MP2 GPU भी इनमें दिया गया है। फोन में एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। इनमें 4GB रैम और 512GB तक स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। 
Advertisement

कैमरा की बात करें तो फोन में 50MP का रियर मेन कैमरा दिया गया है जिसके साथ में 5MP का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस है। साथ में LED फ्लैश भी मिल जाता है। फ्रंट में फोन 8MP कैमरा से लैस है जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दिया गया है। 

फोन में कनेक्टिविटी के लिए डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11ac, Bluetooth 5.4, GPS, USB Type-C, NFC जैसे ऑप्शन मौजूद हैं। इसमें 3.5mm हेडफोन जैक, और स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं। साउंड को बेहतर बनाने के लिए Dolby Atmos का सपोर्ट भी दिया गया है। 
Advertisement
 

बैटरी में है अंतर

बैटरी की बात करें तो Moto G15 में 5200mAh की बैटरी दी गई है जिसके साथ 18W फास्ट चार्जिंग है। फोन के डाइमेंशन 165.67 x 75.98 x 8.17mm और वजन 190g है।

वहीं, Moto G15 Power में 6000mAh की बैटरी दी गई है जिसके साथ भी 18W फास्ट चार्जिंग मिल जाती है। फोन के डाइमेंशन 165.67 x 75.98 x 8.8mm और वजन 203g है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  2. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  3. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  4. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  3. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  4. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  5. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  6. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  7. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  8. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  9. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  10. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.