विराट फैनबॉक्स के साथ लॉन्च हुआ मोटो जी टर्बो विराट कोहली एडिशन

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 25 अप्रैल 2016 16:00 IST
भारत में मोटो जी टर्बो एडिशन का नया वेरिएंट मोटो जी टर्बो विराट कोहली एडिशन लॉन्च हो गया है। यह नया वेरिएंट ओरिजिनल स्मार्टफोन की तरह ही है जो विराट कोहली के प्रतीक के साथ आता है। स्मार्टफोन के साथ विराट फैनबॉक्स आता है, जिसकी कीमत 16,999 रुपये है। कंपनी ने कहा कि यह फैनबॉक्स मई के पहले हफ्ते से मिलना शुरू हो जाएगा।

क्रिकेटर विराट कोहली ने आज मोटो जी टर्बो विराट कोहली एडिशन वेरिएंट के साथ 'विराट फैनबॉक्स' लॉन्च किया।
इस फैनबॉक्स को इस तरह का पहला फैन क्लब मेंबरशिप कॉन्सेप्ट कहा जा रहा है। इसे कॉर्नरस्टोन स्पोर्ट कंसल्टेंट और प्रिवीप्लेक्स ने साथ मिल कर लॉन्च किया है।

विराट फैनबॉक्स कई खूबियों से लैस है। यह फैनबॉक्स एक साल के विराट फैनबॉक्स क्लब के सब्स्क्रिप्शन के साथ आता है। यह एक्स्कलूसिव फैन क्लब यूजर को सीधे विराट कोहली से जु़ड़ने का मौका देता है। इसके अलावा इस फैनबॉक्स में मोटो जी टर्बो विराट कोहली एडिशन स्मार्टफोन के साथ आता है। मोटोरोला के इस स्मार्टफोन पर विराट का प्रतीक बना हुआ है।
Advertisement
 

इस फैनबॉक्स को खरीदने पर यूजर को विराट फैनबॉक्स ऐप भी मिलेगा जिसे खास तौर पर फैन के लिए डिजाइन किया गया है जिससे विराट फैनबॉक्स क्लब से हर समय जुड़े रहा जा सकता है। फैनबॉक्स के साथ विराट कोहली के ऑटोग्राफ वाला मिनियेचर बैट भी आता है। इसके अलावा ग्राहकों को कोहली के हस्ताक्षर वाला एक वेलकम लेटर भी मिलेगा। याद दिला दें, ओरिजिनल स्मार्टफोन की कीमत अभी 12,499 रुपये है लेकिन इसे 14,499 रुपये पर लॉन्च किया गया था।

विराट फैनबॉक्स के जरिए विराट कोहली के फैन ऑनलाइन और ऑफलाइन सीधे विराट से आसानी से जुड़ पाएंगे। इस फैनबॉक्स के मौके पर कोहली ने कहा, ''एक क्रिकेटर के तौर पर फैन का ढेर सारा प्यार और समर्थन पाकर मैं खुद को धन्य महसूस करता हूं। ''
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  3. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  4. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  5. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  6. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  7. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  8. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  9. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.