मोटो जी टर्बो एडिशन स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 10 दिसंबर 2015 12:10 IST
अपना वादा निभाते हुए मोटोरोला ने गुरुवार को भारत में मोटो जी टर्बो एडिशन स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया। इसकी कीमत 14,499 रुपये है और इसे गुरुवार दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। यह डुअल-सिम डुअल स्टैंडबाय डिवाइस ब्लैक और व्हाइट रंग में उपलब्ध होगा।

मोटोरोला इंडिया ने मोटो जी टर्बो एडिशन के साथ कई लॉन्च ऑफर की भी घोषणा की है। 100 लकी कंज्यूमर को 100 फीसदी कैश बैक मिलेगा। यूज़र अपने पुराने हैंडसेट को एक्सचेंज भी कर सकते हैं। एक्सचेंज ऑफर के तहत मोटो जी टर्बो एडिशन की खरीददारी पर यूज़र 6,000 रुपये तक की छूट पा सकते हैं। आखिर में कंपनी ने पुष्टि की है कि एयरटेल के उपभोक्ता मोटो जी टर्बो एडिशन के साथ डबल डेटा ऑफर पाएंगे।

कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी मोटो जी टर्बो एडिशन को मोटो जी जेन 3 और मोटो एक्स प्ले के बीच के हैंडसेट के तौर पर स्थापित करने की कोशिश करेगी।

(पढ़ें: मोटो जी टर्बो एडिशन बनाम मोटो जी जेन 3 बनाम मोटो एक्स प्ले)
 

मोटोरोला मोटो जी टर्बो एडिशन एक डुअल-सिम (माइक्रो-सिम कार्ड) फोन है। यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप पर चलेगा। स्मार्टफोन में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है जिसके ऊपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की कोटिंग मौजूद है। स्मार्टफोन में 64 बिट ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 615 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 405 जीपीयू दिया गया है और मल्टी-टास्किंग को आसान बनाएगा 2 जीबी का रैम। मोटोरोला मोटो जी टर्बो एडिशन 16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा और इसमें माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) के लिए सपोर्ट भी मौजूद है। स्मार्टफोन में एफ/2.0 एपरचर वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और एफ/2.2 एपरचर वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है।
Advertisement

कंपनी का दावा है कि 2470 एमएएच की बैटरी एक दिन तक चल जाएगी। गौर करने वाली बात है कि इसमें मोटोरोला टर्बो पावर क्विक चार्ज़िंग मौजूद है। इस स्मार्टफोन को सबसे पहले मैक्सिको में लॉन्च किया गया था। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 142.1x72.4x11.6 मिलीमीटर है और वज़न 155 ग्राम।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  3. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  10. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.