Moto G Stylus के स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक

Moto G Stylus के सारे स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक कर दिए गए हैं। दावा किया गया है कि मोटो जी स्टायलस में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर होगा।

विज्ञापन
आदित्य शिनॉय, अपडेटेड: 3 फरवरी 2020 17:45 IST
ख़ास बातें
  • मोटो जी स्टायलस में 4,000 एमएएच की बैटरी होने का दावा
  • मोटो जी स्टायलस आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 10 पर चलेगा
  • तीन रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन हो सकता है Moto G Stylus
Motorola ने पहले ही बताया है कि वह 23 फरवरी को एक इवेंट आयोजित करने वाली है। इस इवेंट में कंपनी द्वारा Moto G8, Moto G8 Power और Moto Edge+ को पेश करने की उम्मीद है। इन हैंडसेट के साथ मोटोरोला एक और स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। कंपनी का यह फोन Moto G Stylus होगा जिसके बारे में पहले भी जानकारी आ चुकी है। अब मोटो जी स्टायलस के बारे में जानकारी एक बार फिर लीक हुई है। इस बार फोन के ज़्यादातर स्पेसिफिकेशन सामने आ गए हैं। यह पहला मौका है जब Lenovo की स्वामित्व वाली कंपनी मार्केट में स्टायलस फोन लाने वाली है।

XDA Developers ने एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से Moto G Stylus के सारे स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक कर दिए हैं। दावा किया गया है कि मोटो जी स्टायलस में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर होगा। इसी प्रोसेसर का इस्तेमाल Moto G8 Power में भी हो सकता है। स्मार्टफोन में 4 जीबी रैम होने की जानकारी मिली है। इसके साथ स्टोरेज के दो विकल्प होंगे- 64 जीबी और 128 जीबी। मोटो जी स्टायलस आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 10 पर चलेगा।

Motorola के मोटो जी स्टायलस में 6.36 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले होगा। इसके अलावा डिस्प्ले में टॉप पर बायीं तरफ होल पंच दिया जाएगा। स्मार्टफोन की वास्तविक तस्वीरें पहले भी लीक हो चुकी हैं जिससे फोन का डिज़ाइन भी सार्वजनिक हो चुका है। इसमें पिछले हिस्से पर तीन रियर कैमरे होंगे। फिंगरप्रिंट सेंसर भी पिछले हिस्से पर ही होगा। मोटो जी स्टायलस के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा होगा। सेल्फी के लिए यह फोन 25 मेगापिक्सल के सेंसर के साथ आएगा।

दावा है कि मोटो जी स्टायलस में 4,000 एमएएच की बैटरी होगी और यह 10 वॉट के चार्जर को सपोर्ट करेगी। इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और एक स्टायलस होगा। एक्सडीए डेवलपर्स का यह भी दावा है कि स्टायलस को साइलो से हटाने पर Moto G Stylus को ऐप खोलने की क्षमता मिल जाएगी। स्मार्टफोन में “Moto Note” नाम का ऐप होगा। यहां पर स्टायलस से टेक्स्ट को लिखा जा सकेगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2300 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola, Moto G Stylus, Moto G Stylus Specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की Battery
#ताज़ा ख़बरें
  1. Hero Motocorp ने लॉन्च किया Vida VX2 Go FB, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Samsung Galaxy F70 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की Battery
  3. Sony के वायरलैस हेडफोन्स नए, खूबसूरत Olive Grey फिनिश में अगले हफ्ते होंगे लॉन्च!
  4. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी! फिर लीक हुए स्पेसिफिकेशंस
  5. 7,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Honor का लेटेस्ट फोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  6. WhatsApp चलाने के लिए अब बतानी होगी उम्र! भारत में यूजर्स की एज वैरिफिकेशन शुरू?
  7. Samsung Galaxy S26 FE में होगा 50MP तीन कैमरा सेटअप! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक
  8. Flipkart Freedom Sale: 17 हजार सस्ते में खरीदें Google Pixel 10, Flipkart सेल में धमाका ऑफर
  9. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
  10. ईयरबड्स छोड़ो, आ रहे ईयरहुक! Samsung लॉन्च कर सकती है नए जमाने के ईयरफोन, डिजाइन लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.