Moto G Stylus (2021) के नए रेंडर्स और स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक

मोटो जी स्टायलस (2021) हाल ही में Amazon US साइट पर लिस्ट हुआ था। हालांकि, ई-कॉमर्स वेबसाइट के जरिए सामने आया स्मार्टफोन का रेंडर आज लीक हुए रेंडर से काफी अलग था।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 4 जनवरी 2021 14:12 IST
ख़ास बातें
  • Moto G Stylus (2021) में मिल सकता है 6.8 इंच डिस्प्ले
  • फोन में मिल सकता है फ्लैट डिस्प्ले
  • मोटो जी स्टायलस (2021) में मिल सकता है 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा

मोटो जी स्टायलस (2021) में 3.5mm ऑडियो जैक मिल सकता है।

Moto G Stylus (2021) स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च हुए Moto G Stylus का सक्सेसर हो सकता है। लेटेस्ट लीक में फोन के नए रेंडर्स सामने आए हैं। रेंडर्स में स्मार्टफोन के फ्रंट और बैक दोनों का डिज़ाइन देखा जा सकता है। इसी सोर्स द्वारा मोटो जी स्टायलस (2021) के प्रमुख स्पेसिफिकेशन को लीक किया गया है, जिसमें डिस्प्ले और कैमरा डिटेल्स आदि शामिल है। मोटो जी स्टायलस (2021) हाल ही में Amazon US साइट पर लिस्ट हुआ था। हालांकि, ई-कॉमर्स वेबसाइट के जरिए सामने आया स्मार्टफोन का रेंडर आज लीक हुए रेंडर से काफी अलग था। नए लीक से संकेत मिलते हैं कि मोटो जी स्टायलस (2021) में अलग रियर कैमरा मॉड्यूल और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर की जगह रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा।
 

Moto G Stylus (2021) design, specifications (expected)

टिप्सटर OnLeaks उर्फ Steve Hemmerstoffer ने Voice पर Moto G Stylus (2021) के नए रेंडर्स और कुछ स्पेसिफिकेशन को साझा किया है। रेंडर्स में फोन का फ्लैट डिस्प्ले पैनल व सेल्फी कैमरे के लिए होल-पंच कटआउट देखा जा सकता है, जो कि डिस्प्ले के ऊपरी बायीं ओर स्थित है। मोटो जी स्टायलस (2021) के नए रेंडर में फोन के पिछले हिस्से पर क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिखता है, जो कि एक बड़े आयतकार मॉड्यूल में स्थित है, जबकि सेंसर्स को वर्गाकार आकार में स्थित किया गया है। यह अमेज़न यूएस साइट के रेंडर्स से अलग है। इसके अलावा Motorola लोगो के नीचे रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

रेंडर्स से इशारा मिलता है कि मोटो जी स्टायलस (2021) के निचले हिस्से पर स्पीकर ग्रील और चार्जिंग पोर्ट स्थित होगा। वॉल्यूम व पावर बटन को फोन के दायीं ओर जगह दी जाएगी। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो OnLeaks के मुताबिक मोटो जी स्टायलस (2021) में 6.8 इंच डिस्प्ले के साथ 169.6x73.7x8.8mm डायमेंशन मिलेगा।

नई लीक के अनुसार, मोटो जी स्टायलस (2021) के क्वाड रियर कैमरा सेटअप में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मौजूद होगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। मोटो जी स्टायलस (2021) में 3.5mm ऑडियो जैक मिल सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  2. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  3. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  4. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  6. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  7. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  8. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  9. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  10. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.