Moto G Power 5G हुआ 50MP कैमरा, 6GB RAM के साथ पेश, जानें कीमत और फीचर्स

कीमत की बात की जाए तो Moto G Power 5G के 6/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $300 (लगभग 24,552 रुपये) होगी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 20 अप्रैल 2023 13:11 IST
ख़ास बातें
  • Motorola जल्द ही Moto G Power 5G को यूएस मार्केट में लेकर आने वाली है।
  • Moto G Power 5G में 6.5 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Moto G Power 5G में 50MP का पहला कैमरा दिया गया है।

Moto G Power 5G में 6.5 इंच की IPS LCD डिस्प्ले है।

Photo Credit: Motorola

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Motorola जल्द ही Moto G Power 5G को यूएस मार्केट में लेकर आने वाली है। मोटोरोला द्वारा पेश किए जाने वाला नया स्मार्टफोन कंपनी की लेटेस्ट जी-सीरीज के तहत आएगा। यह स्मार्टफोन बीते साल आए Moto G Power 4G मॉडल की जगह लेगा। यहां हम आपको Moto G Power 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Moto G Power 5G की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Moto G Power 5G के 6/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $300 (लगभग 24,552 रुपये) होगी। वहीं इस स्मार्टफोन की सेल यूएस में 13 अप्रैल से Motorola.com, Amazon और BestBuy पर शुरू होगी। Moto G Power 5G कलर ऑप्शन के तहत ब्लैक और व्हाइट में उपलब्ध होगा।
 

Moto G Power 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Moto G Power 5G में 6.5 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 930 5G पर काम करता है। Motorola के इस फोन में 15W चार्जिंग का सपोर्ट करने वाली 5,000 mAh की बैटरी दी गई है जो कि सिंगल चार्ज में 38 घंटे तक चल सकती है। सिक्योरिटी के लिए इस स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट रीडर और फेस अनलॉक दिया गया है।

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो Moto G Power 5G में 50MP का पहला कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और डेप्थ सेंसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 13 पर बेस्ड Moto MyUX पर काम करेगा। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 6GB RAM और 256GB स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

इस स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर, प्रोक्सिमिटी सेंसर, जायरोस्कोप सेंसर, एक्सेलेरोमीटर सेंसर, एंबिएंट लाइट सेंसर, SAR सेंसर और ई-कंपास सेंसर दिया गया है। डाइमेंशन की बात की जाए तो इस फोन की लंबाई 163.06, चौड़ाई 74.8, मोटाई 8.45mm और वजन 185 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 3.5mm हेडसेट जैक और यूएसबी टाइस सी 2.0 पोर्ट दिया गया है।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2300 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco M8x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेशनल EV एफिशिएंसी रेटिंग्स में Tata Motors को मिला पहला रैंक, Tesla को दी मात
  2. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  3. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. President Murmu Address Live: 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश कुछ ही देर में, ऐसे देखें LIVE
  5. Redmi Turbo 5 हो गया ₹6 हजार महंगा! 8GB रैम वेरिएंट अब इतने में खरीदें
  6. Poco M8x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  7. Vivo ला रही नया बजट फोन? Vivo Y6k यहां हुआ स्पॉट
  8. itel ने लॉन्च कर दी नई वॉशिंग मशीन, सिर्फ 9,999 से शुरू कीमत, जानें फीचर्स
  9. Independence Day 2026: लाल किले पर झंडा फहराना या तिरंगे की ड्रेस, AI के जरिए सब होगा मुमकिन, जानें कैसे
  10. Latest OTT Release This Week: निब्बा-निब्बी, दि ट्रेटर्स सीजन 2, कॉकटेल 2, आखिरी सवाल जैसी मजेदार फिल्में देखें यहां
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.